Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीटीआर में हाथी के एक बच्चे की मौत, शरीर पर मिले गहरे चोट के निशान

Latehar : पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में एक हाथी (नर) के बच्चे की मौत हो गयी. हाथी के बच्चे का शव सैदुप जंगल के एक तालाब के पास पाया गया है. उसकी उम्र तकरीबन छह माह बतायी जा रही है. बताया जाता है कि हाथी का वह बच्चा ऊंचाई से पानी पीने के लिए नीचे तालाब में उतर रहा था. इसी दौरान वह फिसल गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके शरीर पर घाव के गहरे निशान पाये गये हैं. वन कर्मियों ने गश्ती के दौरान हाथी के शव को देखा. इसके बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ अनिल केरकेट्टा व मीरा सिन्हा के द्वारा हाथी का पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया. डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि हाथी के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे. हाथी के बिसरा जांच के लिए रांची वेटरीनरी कॉलेज में भेज दिया गया है. पलामू टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक कुमार आशुतोष ने बताया कि हाथी के बच्चे की मौत किस परिस्थिति में हुई है, इसकी पूरी जांच कराई जा रही है. हालांकि उन्होंने संभावना जतायी कि हाथी के बच्चे की ऊंचाई से गिरने से मौत हुई है. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-dgp-praveen-sood-will-be-the-new-cbi-director/">कर्नाटक

के DGP प्रवीण सूद होंगे CBI के नये डायरेक्टर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही