Search

 
 
 

हजारीबाग: मुंबई से कोलकाता जा रहे एंबुलेंस में बैठे यात्री की मौत

 
Hazaribagh: घाटी का दूसरा नाम यमराज या घाटी में घूम रहे यमराज कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा. रविवार को एक एम्बुलेंस में बाएं बैठा एक व्यक्ति देखते ही देखते मौत के मुंह में चला गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुंबई से एक एम्बुलेंस पेशेंट को लेकर कोलकाता जा रही थी. इसी बीच रविवार शाम में उक्त एम्बुलेंस का दनुवा घाटी के आगे सियरकोनी में बड़ा हादसा हुआ. एम्बुलेंस के ड्राइवर सीट के बाएं बैठे एक व्यक्ति अपने सिर को एम्बुलेंस की खिड़की पर रखकर गहरी नींद में सो रहा था. इसी बीच एम्बुलेंस के एक ट्रेलर के ओवरटेक के दौरान उसका सिर ट्रेलर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी गर्दन के ऊपर का पूरा हिस्सा पूरी तरह से पिसा गया. घटना की सूचना मिलने पर आपदा मित्र एम्बुलेंस के चालक शक्ति चंद्रवंशी द्वारा घायल को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मो. मुबारक, पिता लोट शहाब, नार्थ ब्रूक लाइन, हुगली, वैद्याबट्टी, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है, जो अपने पेशेंट को लेकर वापस अपना घर बंगाल जा रहा था. इसे भी पढ़ें - अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-opposition-can-say-whatever-they-want-modi-government-will-run-for-full-5-years/">अमित

शाह ने कहा, विपक्ष को जो कहना है, कहे, मोदी सरकार पूरे 5 साल चलेगी…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही