Search

पलामू बाल गृह के बीमार बच्चे की मौत

Medininagar: पलामू बाल गृह के एक बीमार बच्चे की शुक्रवार को मौत हो गई. वह कई दिनों से बीमार था. कुछ महीने पहले उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. यहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया था. रिम्स से इलाज के बाद उस बच्चे को वापस बाल गृह लाया गया था. बच्चे की शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हुई. जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शव का दंडाधिकारी की मौजूदगी में पंचनामा और मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम किया गया. जानकारी के अनुसार चार वर्ष पहले उक्त बालक को रेस्क्यू किया गया था और बाल गृह में रखा गया था. इसे भी पढ़ें - Paris">https://lagatar.in/paris-vinesh-phogat-will-get-silver-hearing-in-cas-today-indian-lawyer-harish-salve-will-represent-ioa/">Paris

: विनेश फोगाट को सिल्वर मिलेगा? CAS में सुनवाई आज, भारत के वकील हरीश साल्वे IOA का पक्ष रखेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp