Bokaro: बोकारो जिले के हरला थाना में पदस्थापित जमादार केना राम हेम्ब्रम की मौत हृदय गति रुकने से हो गई. घटना से बोकारो पुलिस में शोक है. वह गोड़ा गांव के रहने वाले थे. रविवार को पुलिस लाइन में उन्हें अंतिम सलामी दी गई. जिसके बाद शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया.
मालूम हो कि वे रविवार की देर रात केना राम हेम्ब्रम बिल्कुल ठीक थे. रात में अपने साथियों के शाम खाना खाया. जिसके तुरंत बाद उनके सीने में दर्द हुई. कोई कुछ समझ पाता और उन्हें अस्पताल ले जाया जाता, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई.
केना राम हेम्ब्रम अभी हरला थाना में जमादार के पद पर तैनात थे. वह कुछ दिनों में ही दरोगा रैंक में प्रोन्नत होने वाले थे. इसके लिए कुछ दिन पहले ही वह ट्रेनिंग लेकर लौटे थे.
हरला थाना की पुलिस द्वारा घटना की जानकारी उनके परिवार को दी गई. पत्नी और बेटा आनन-फानन में बोकारो पहुंचे. श्रद्धांजलि के बाद बोकारो के एसपी नाथू सिंह मीणा ने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि पुलिस परिवार आपके साथ रहेगा.