Search

 
 
 

बोकारो स्टील प्लांट में ठेका मजदूर की मौत

 

विश्वकर्मा पूजा के बाद अचानक हो गई मौत

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रीप मिल में काम करने वाले ठेका मजदूर संतोष कुमार मिश्रा(54) की मौत 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन हो गई. मृतक शहर के कैम्प दो हनुमान नगर का रहने वाला था और शंकर इलेक्ट्रिकल कंस्ट्रक्शन में काम करता था. विश्वकर्मा पूजा को लेकर उसे काम पर बुलाया गया था, जब दोपहर में पूजा करने के बाद वह उठकर खड़ा हुआ, उसी दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा. वहां से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए प्लांट मेडिकल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद प्लांट के ठेका कर्मियों ने आश्रित के नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन किया, लेकिन देररात तक कोई बात नहीं बनने पर शव को बीजीएच के मोर्चरी में रख दिया गया था. 18 सितंबर की सुबह मृतक के परिजन बीजीएच पहुचकर शव लेने की प्रक्रिया में जुट गए है. यह">https://lagatar.in/green-signal-received-from-dgca-bokaro-and-dumka-airports-will-be-inaugurated-in-january-2024/">यह

भी पढ़ें:  डीजीसीए से मिली हरी झंडी, बोकारो और दुमका एयरपोर्ट का जनवरी 2024 में होगा उदघाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही