Search

झारखंड आंदोलनकारी जगरनाथ महतो का निधन राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति : रोशन लाल चौधरी

Ramgarh :  रामगढ़ के आजसू जिला प्रधान कार्यालय में शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी जगरनाथ महतो का निधन पूरे राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति है. स्व. जगरनाथ महतो एक महान आंदोलनकारी, जुझारू और कर्मठ नेता थे. वह डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार 4 बार विधायक बनकर विधानसभा में अपना कार्यकाल पूरा किया. गुरुवार को चेन्नई में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उन्हें झारखंड भूल नहीं पाएगा. इस दुख की घड़ी में पूरा आजसू परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है. श्रद्धांजलि सभा में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य लाल बिहारी महतो, जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, प्रभात अग्रवाल, रीना शाह, गायत्री देवी, कुलदीप वर्मा, पंकज वर्णवाल, राजेश महतो, नीतीश निराला, रोहित सोनी, अमरदीप राम, इंदरजीत राम, जैकी राम, संजय महतो, पवन करमाली, रिंकू करमाली, अंकित अग्रवाल, पंकज दांगी, विक्कू यादव, लालू शर्मा, अजय महतो, नीतीश दांगी, आनंद कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, नीरज मंडल, अमित कुमार, नीतीश कुमार, राहुल कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-jharkhands-education-minister-jagannath-mahato-died-during-treatment-in-chennai/">Breaking

: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन, सीएम ने शोक जताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp