Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जस्टिस लोकनाथ प्रसाद के निधन से ओबीसी वर्ग को अपूरणीय क्षति : राजेश गुप्ता

Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति लोकनाथ प्रसाद के निधन पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने शोक व्यक्त किया. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि न्यायमूर्ति लोकनाथ प्रसाद पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए लगातार सक्रिय रहते थे. जिसका परिणाम है कि उन्होंने झारखंड राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग को 36% से 50% तक आरक्षण देने की ऐतिहासिक अनुशंसा सरकार से की थी. उनके निधन से पिछड़ा वर्ग को बहुत बड़ा धक्का लगा है. यह पिछड़ा वर्ग के लिए अपूरणीय क्षति है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के अलावे वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश जयसवाल, सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव शत्रुघ्न राय, कार्यालय प्रभारी अभय प्रसाद, संतोष शर्मा, महासचिव अजय मेहता, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू, शेख इंतजाम अली, शेख शमीमा अली, खुश दयाल साहू, राम लखन साहू आदि ने शोक व्यक्त किया गया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही