Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में तीन कोरोना मरीजों की मौत, 79 संक्रमितों का चल रहा इलाज

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राज्य में कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है. संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच लगातार कोरोना से लोगों की मौत भी हो रही है. राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स में भर्ती तीन कोरोना संक्रमित की मौत हुई है. इनमें 20 वर्षीय एक युवक भी शामिल है. युवक रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर के दूसरे तल्ले में भर्ती था. वहीं 60 वर्षीय महिला की मौत डेंगू वार्ड में इलाज के दौरान हुई, जबकि न्यूरो सर्जरी विभाग के डी-2 वार्ड में भर्ती 77 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत भी कोरोना के कारण हुई है. इसे भी पढ़ें -  सेना">https://lagatar.in/army-chief-said-pakistans-proxy-war-continues-350-400-terrorists-in-the-launch-pad-on-the-other-side-of-the-loc/">सेना

प्रमुख ने कहा, पाकिस्तान का प्रॉक्सी वॉर जारी, एलओसी के दूसरी ओर लॉन्च पैड में 350-400 आतंकी  

रिम्स में 79 कोरोना संक्रमित मरीजों का चल रहा है इलाज

रिम्स में कोरोना संक्रमित 79 मरीजों का इलाज चल रहा है. न्यू ट्रामा सेंटर के दूसरे तल्ले में 20 संक्रमित मरीज भर्ती हैं. जबकि न्यू पेइंग वार्ड में 3 मरीज, डेंगू वार्ड में 5 मरीज, मेडिसिन डी-2 वार्ड में 18 मरीज, सर्जरी डी-2 वार्ड में 29 मरीज, पीडियाट्रिक A-1 वार्ड में एक और पीडियाट्रिक A-2 वार्ड में तीन संक्रमित बच्चों का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/america-was-also-hit-by-inflation-a-broken-record-of-40-years-inflation-rate-above-7-percent-for-the-third-consecutive-month/">अमेरिका

को भी महंगाई मार गयी, 40 साल का टूटा रिकॉर्ड, लगातार तीसरे माह 7 फीसदी से अधिक महंगाई दर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही