Search

 
 
 

युवाओं के दिल की धड़कन पूनम पांडे की मौत, मैनेजर ने किया कंफर्म

 
Ranchi : अपनी बोल्ड अदाओं से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड हीरोइन व मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है. 32 साल की पूनम सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थी. हालांकि ये खबर आते ही पूनम के फैंस को विश्वास नहीं हुआ. लेकिन पूनम के ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है. इंस्टाग्राम पोस्ट में पूनम की मौत पर लिखा है, आज की सुबह दुखदायी है. ये सभी को बताते हुए दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है. इससे आगे लिखा है कि जो भी उनसे मिला, उसे पूनम का प्रेम मिला. दुख की इस घड़ी में हम सभी पूनम के द्वारा शेयर हर बात को याद रखेंगे, उन्हें प्यार से याद करेंगे. पूनम की मौत की खबर पर उनके मैनेजर ने 1 फरवरी की रात ही कंफर्म किया था. साथ ही बताया था कि सर्वाइकल कैंसर के कारण ही पूनम की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें - चंपई">https://lagatar.in/after-champais-swearing-in-ruling-party-mlas-left-for-hyderabad/">चंपई

के शपथ ग्रहण के बाद सत्ता पक्ष के विधायक हैदराबाद रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही