Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 1192 की मौत, 1,67,059 नये मरीज मिले

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   भारत में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं. लेकिन चिंता की बात ये है कि लगातार चौथे दिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,67,059 नये मामले सामने आये. जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 17,43,059 हो गयी है. वहीं भारत में कोरोना से अब तक संक्रमित होने वालों की कुल संख्‍या 4,14,69,499 तक पहुंच गयी है.

मौत के आंकड़े ने बढ़ाई टेंशन

देशभर में मौत के आंकड़ों ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है. बीते 24 घंटे में कोरोना से 1192  लोगों की मौत हो गयी. मालूम हो कि इससे पहले सोमवार को 959, रविवार को 893 और शनिवार को 871 मरीजों ने दम तोड़ा था. यह लगातार चौथा दिन है जब मौत के मामले में इजाफा हुआ है.

सोमवार की तुलना में 20.4 फीसदी कम केस दर्ज

देशभर में कोरोना के मामलों की बात करें तो मंगलवार को 1.67 लाख केस सामने आये. वहीं सोमवार को कोरोना के 2.09 लाख, रविवार को 2,34,281 और शनिवार को 235532 केस दर्ज किये गये थे.  सोमवार की तुलना में आज कोरोना के 20.4% केस कम हुए हैं. इसे भी पढ़े : झारखण्ड">https://lagatar.in/jharkhand-budget-2022-the-session-will-start-from-february-25-the-general-budget-will-be-presented-on-march-3/">झारखण्ड

बजट 2022 : 25 फरवरी से होगी सत्र की शुरुआत, 3 मार्च को पेश होगा आम बजट

94.6 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट

भारत में रिकवरी रेट 94.6 फीसदी हो गया है. पिछले 24 घंटे में देश में 2,54,076  कोरोना मरीज स्वस्थ हुए. अब तक 3,92,30,198 ठीक हो चुके हैं. वहीं देश में अब तक 1,66,68,48,204  वैक्सीन की डोज लग चुकी है.

केरल से केवल कोरोना के 25.23 प्रतिशत केस

भारत के पांच राज्यों से सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं. केरल इसमें टॉप पर है. पिछले 24 घंटे में यहां 42,154 केस सामने आये. वहीं  कर्नाटक में 24,172, तमिलनाडु में 19,280, महाराष्ट्र में 15,140 और मध्यप्रदेश में 8,062  मामले दर्ज किये गये. इन 5 राज्यों में कुल देश में मिले केसों के 65.13 फीसदी केस सामने आये. वहीं केरल में अकेले 25.23 प्रतिशत केस दर्ज किये गये. इसे भी पढ़े : बजट">https://lagatar.in/stock-market-jumps-before-budget-sensex-jumps-683-points-nifty-crosses-17500/">बजट

से पहले शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 683 अंक उछला, 17500 के पार पहुंची निफ्टी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही