International News : तिब्बत-नेपाल सीमा पर हिमखंड फटने से आयी भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है. आज तीसरे दिन भी मलबों से शव मिलने का सिलसिला जारी है. खबरों के अनुसार मरने वालों की संख्या 469 पार हो गयी है,
अहम खबर यह है कि इस हादसे में 30 देशों के नागरिक लापता हो गये हैं. इनमें भारत, चीन, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, यूक्रेन समेत कई देशों के पर्यटक और कामगार शामिल हैं. नेपाल पुलिस ने जानकारी दी है कि अब तक लगभग 1600 लोगों को हेलीकॉप्टर और जमीन के रास्ते से सुरक्षित निकाल लिया गया है लेकिन अभी भी भारी संख्या में लोग लापता हैं.
नेपाल पुलिस के अनुसार चितवन जिले में सर्वाधिक 137 शव मिले हैं, इसके अलावा धादिंग, गोरखा, रसुवा, नुवाकोट, तनहुं नवलपरासी सहित अन्यजिलों से भी शव बरामद हुए हैं. बाढ़ के कारण 35 पुल, 45 झूला पुल और 40 किलोमीटर सड़कें तबाह हो गये हैं.
त्रिशूली और देवीघाट पनबिजली प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है. जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री एस जयशंकर ने काठमांडू और बीजिंग के भारतीय दूतावासों के साथ मीटिंग कर हालात की समीक्षा की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.