Search

सदन में पक्ष-विपक्ष के विधायकों में ‘अल्लाह’ और ‘श्रीराम’ पर बहस

Ranchi: सदन में बीजेपी विधायक भानु प्रताप की बात से सदन में गरमा-गर्मी हो गई. उन्होंने यूपीए पर अल्लाह के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगया, तो यूपीए विधायकों ने बीजेपी पर भगवान श्रीराम के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया. इसके बाद गरमा-गरम बहस शुरू हो गई. जेएमएम विधायकों ने इसका विरोध किया, तब भानु ने खड़े होकर कहा कि हां हमलोग भगवान श्री राम के नाम पर वोट मांगते हैं. सीना ठोक कर यह कहते हैं. इसे पढ़ें- SC">https://lagatar.in/adani-welcomed-the-scs-decision-by-tweeting-wrote-the-truth-will-come-out/">SC

के फैसले का अडानी ने Tweet कर स्वागत किया, लिखा, सच सामने आयेगा… शेयरों में उछाल
भानु ने कहा कि ये सरकार डरपोक, बेमेल गठबंधन की सरकार है. इनके विधायकों को सरकार पर यकीन नहीं है. सीएम को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है. सीएम अपने विधायकों को एक लिफाफे के डर से रायपुर तक लेकर चले गए. बीजेपी चाहती है कि कांग्रेस श्मशान घाट में जाकर समाप्त हो जाए. 2024 में ऐसा हो भी जाएगा.

नेहरू-जिन्ना पर सदन में तीखी नोंक-झोंक

सदन में नेहरू-जिन्ना का नाम लेने पर बीजेपी और कांग्रेस विधायकों में तीखी नोकझोंक हुई. भानू प्रताप ने कहा कि आज देश की जो हालत है वह नेहरू-जिन्ना के गठजोड़ से हुआ. देश का बंटवारा कराने में कांग्रेस लगी रहती है. ये लोग देश को डूबाने वाली पार्टी से जुड़े हैं, इसलिए कांग्रेस का विनाश तय है. इसे भी पढ़ें- अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-national-science-day-celebrated-in-the-engineering-department-of-the-university-competitions-organized/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी : विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, प्रतियोगिताएं आयोजित
इसका कड़ा विरोध करते हुए कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आप लोग देश के पूर्व महान विभूति को अपमानित करते हैं. जबकि हम हर किसी को सम्मान देते हैं. यही आपका संस्कार है. आज सबसे अधिक अपराध और महिला हिंसा बीजेपी  शासित राज्यों में है, देश का आंकड़ा उठा कर देख लें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp