Search

 
 
 

प्रशासी पद वर्ग समिति के फैसले से 207 डिप्टी कलेक्टर को जल्द वेतन मिलने की उम्मीद जगी

Ranchi News: 13वें JPSC से नियुक्त इन राज्य प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को ATI के बाद फिल्ड ट्रेनिंग के लिए जिला में भेजा गया था. लेकिन कार्मिक विभाग ने ट्रेनिंग के लिए भेजे गये इन अधिकारियों को जिलों में भेजने से संबंधित आदेश में “पदस्थापित” शब्द लिख दिया था. इससे जिले में स्वीकृत पदों के मुकाबले पदस्थापित अधिकारियों की संख्या ज्यादा हो गयी.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: प्रशासी पद वर्ग समिति ने 207  डिप्टी कलेक्टरों को वेतन देने के लिए फ्लोटिंग पदों की स्वीकृति दे दी है. कार्मिक विभाग द्वारा स्वीकृत पदों के मुकाबले अधिक अफसरों को जिला में पदस्थापित करने की वजह से उन्हें पिछले आठ महीने से वेतन नहीं मिल रहा था. अब वित्त और कैबिनेट की सहमति के बाद उन्हें वेतन मिलेगा.


13वें JPSC से नियुक्त इन राज्य प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को ATI के बाद फिल्ड ट्रेनिंग के लिए जिला में भेजा गया था. लेकिन कार्मिक विभाग ने ट्रेनिंग के लिए भेजे गये इन अधिकारियों को जिलों में भेजने से संबंधित आदेश में “पदस्थापित” शब्द लिख दिया था. इससे जिले में स्वीकृत पदों के मुकाबले पदस्थापित अधिकारियों की संख्या ज्यादा हो गयी. इससे उन्हें वेतन मिलना बंद हो गया. क्योंकि किसी जिले में स्वीकृत पदों से अधिक के लिए वेतन की निकासी नहीं की जा सकती है.


इन अधिकारियों को वेतन देने के लिए कार्मिक विभाग ने पहले की गयी गलती को सुधारने की प्रक्रिया शुरू की. इसके तहत प्रशासी पदवर्ग समिति से इनके लिए फ्लोटिंग पदों की स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा गया. समिति ने इसे स्वीकृत कर लिया है. इसके बाद वेतन भुगतान के मुद्दे पर वित्त और कैबिनेट की सहमति ली जानी है. इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद इन अधिकारियों को वेतन भुगतान किया जा सकेगा.


बिना वेतन ट्रेनिंग कर रहे अफसर

जिला अधिकारी
गढ़वा 7
पलामू 7
लातेहार 8
चतरा 7
हजारीबाग 8
गिरिडीह 8
कोडरमा 7
धनबाद 8
बोकारो 7
रामगढ़ 8
रांची 10
लोहरदगा 9
गुमला 10
सिमडेगा 9
खूंटी 11
पश्चिम सिंहभूम 7
सरायकेला-खरसावां 7
पूर्वी सिंहभूम 9
देवघर 11
जामताड़ा 9
दुमका 12
गोड्डा 9
पाकुड़ 9
साहिबगंज 9
कुल   207

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.    
    
   
    
    
   

    
   
    
   
    
   
    

    
   
    
    
   

    
   
    
    
    
    

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही