Search

 
 
 

राज्य कमेटी की बैठक में निर्णय, रांची में सीपीएम का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन 9 जनवरी से

 
साहित्यकार व ट्राइबल रिसर्च संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ रणेंद्र स्वागत समिति के चेयरमैन Ranchi :  मेन रोड स्थित सीपीआई एम कार्यालय में पार्टी की राज्य कमेटी की बैठक हुई. बैठक में पार्टी के दो पोलित ब्यूरो सदस्य और पूर्व सांसद वृंदा करात व डॉ रामचंद्र डोम उपस्थित थे. बैठक में विधानसभा चुनाव की समीक्षा की गयी.  झारखंड में भाजपा गठबंधन को पराजित कर राज्य में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन का काम  पूरा होने पर राज्य के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया.    इस अवसर पर  सीपीएम का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन 9 से 11 जनवरी तक नामकोम में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. सम्मेलन में राज्य भर में जिला सम्मेलनों से निर्वाचित 347 प्रतिनिधि और 19 दर्शक शामिल होंगे. पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि वे राज्य भर में फैले सीपीएम के 5505 पार्टी सदस्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे.

115 सदस्यीय स्वागत समिति का गठन

सम्मेलन की तैयारी के लिए साहित्यकार और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी व ट्राइबल रिसर्च संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ रणेन्द्र की अध्यक्षता में 115 सदस्यीय स्वागत समिति का गठन किया गया. स्वागत समिति में प्रगतिशील और जनवादी साहित्य कला एवं संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों, ट्रेड यूनियनों, महिलाओं, युवाओं व छात्रों के जनसंगठनो व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है.

प्रफुल्ल लिंडा स्वागत समिति के सचिव, दिवाकर मुंडा संयुक्त सचिव बने

स्वागत समिति के सचिव पार्टी की रांची (पश्चिम) जिला कमेटी के जिला सचिव प्रफुल्ल लिंडा एवं संयुक्त सचिव रांची (पूर्वी) के जिला सचिव दिवाकर सिंह मुंडा तथा कोषाध्यक्ष अमल आजाद होंगे. सम्मेलन स्थल का नाम पार्टी के दिवंगत महासचिव सीताराम येचुरी के नाम पर होगा. सम्मेलन के सभागार का नाम पं. बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के स्मृति में रखा गया है. सम्मेलन के मंच का नाम शहीद सुभाष मुंडा मंच होगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही