Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के 69 विद्यालयों को नोटिस भेजने का जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में निर्णय

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : जिला शिक्षा स्थापना समिति 69 विद्यालयों को नोटिस भेजेगी. नोटिस का कारण विद्यालय के नाम एक लाख रुपए सावधि  जमा नहीं कराना, भवन नक्शा की स्वीकृति सक्षम प्राधिकार से नहीं होना, अग्निशमन की सुविधा नहीं होना, भूमि का निबंधन मापदंड के अनुरूप नहीं होना है. समाहरणालय में 20 अगस्त को जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में यह फैसला हुआ. अध्यक्षता डीसी संदीप सिंह ने की. जिन विद्यालयों को नोटिस भेजने का निर्णय हुआ है, उसमें शहरी क्षेत्र के 43 व ग्रामीण क्षेत्र के 26 विद्यालय हैं. सभी मापदंड पूरा करने वाले ग्रामीण क्षेत्र के पांच व शहरी क्षेत्र के एक विद्यालय को आरटीई के तहत मान्यता प्रदान करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. सभी मापदंड पूरा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की संत जॉन डी ब्रिटो स्कूल जीतपुर गोमो, क्रेडो वर्ल्ड स्कूल आमाघाटा, अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर चिरकुंडा, एकलव्य मध्य विद्यालय सहराज, डी-नोबिली स्कूल गोमो व शहरी क्षेत्र के लायंस पब्लिक स्कूल सिंदरी को मान्यता प्रदान की गई. इन विद्यालयों ने विद्यालय के नाम एक लाख रुपए की सावधि जमा, भूमि निबंधन, भवन नक्शा की स्वीकृति, आरटीई नियमावली के अनुसार विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, खेल का मैदान, अग्निशमन की सुविधा (प्रमाण पत्र के साथ) सहित अन्य मापदंडों को पूरा किया है. समीक्षा के दौरान पाया गया कि 56 विद्यालयों के पास अग्निशमन सुविधा के संबंध में प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है. डॉ. पीएल इंटरनेशनल स्कूल, पूर्वी टुंडी, संत जेवियर उच्च विद्यालय, टुंडी तथा डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल, नावागढ़ में अग्निशमन की सुविधा नहीं है. उपायुक्त ने कहा कि जितने विद्यालय एनओसी पर चल रहे हैं, वे लीज डीड बनाने की प्रक्रिया को पूरा करें. जिला अग्निशमन पदाधिकारी, जिन विद्यालयों में अग्निशमन सुविधा के संबंध में प्रमाण पत्र नहीं है, उसकी जांच करें. जिन विद्यालयों के भवन का नक्शा सक्षम प्राधिकार से स्वीकृत नहीं है, वे उसे स्वीकृत कराने के लिए उस दिशा में शीघ्र कदम उठाये. सभी मापदंडों को पूरा करने के बाद विद्यालयों को आरटीई के तहत मान्यता दी जाएगी. उन्होंने सभी सरकारी विद्यालयों में अग्निशमन सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, विधायक राज सिन्हा, सांसद के शिक्षा प्रतिनिधि रणविजय सिंह, विधायक झरिया के प्रतिनिधि केडी पांडेय, टुंडी विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार महतो, सिंदरी विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी इंद्र भूषण सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार, शिक्षाविद शिवपुकार उपाध्याय व अन्य थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/thirteen-consecutive-hours-of-rain-in-dhanbad-trees-fell-bad-electricity-situation/">धनबाद

में लगातार तेरह घंटे बारिश, पेड़ गिरे, बिजली का बुरा हाल [wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही