Search

 
 
 

श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की बैठक में निर्णय, 22 जनवरी को होंगे कई कार्यक्रम

 
  • 22 फरवरी को मंदिर का 30वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा
  • सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
Latehar : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति, लातेहार की एक बैठक मंदिर परिसर में सचिव आशीष टैगोर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीरामजन्म भूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मंदिर में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा और रूपरेखा तय की गयी. सह सचिव रंजीत कुमार ने बताया कि इस मौके पर मंदिर में भव्य विद्युत सज्जा की जायेगी. थाना चौक से बाइपास चौक तक प्रकाश व ध्वनि की व्यवस्था की जायेगी. 22 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. जबकि 12 बजे से अयोध्या के श्रीरामजन्म भूमि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा. इसके बाद मंदिर में भंडारा का आयोजन किया जायेगा. संध्या में मंदिर में दीप जलायी जायेगी. बैठक में मंदिर के 30वें स्थापना दिवस के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गयी. इसके लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित है. 20 फरवरी को कलश यात्रा, 21 फरवरी को दुर्गा सप्तशति पाठ एवं 22 फरवरी को स्थापना दिवस पर भंडारा एवं रात्रि में भगवती जागरण का आयोजन किया जायेगा. बैठक में उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, सह सचिव रवींद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, दीपक विश्वकर्मा, प्रदीप प्रसाद, संतोष कुमार पिंटू, पंकज कुमार, सतीष कुमार, धनेश्वर प्रसाद व पारितोष ठाकुर आदि मौजूद थे.

सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय

बैठक में मंदिर समिति का सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया. मंदिर समिति का सदस्य बनाने के लिए फिर से जनसंपर्क करने का निर्णय लिया गया. पूर्व में बनाये गये सदस्यों से सदस्यता शुल्क जमा कराने का आग्रह किया गया. सचिव आशीष टैगोर ने बताया कि 11 सौ रुपये वार्षिक शुल्क देकर श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का सदस्य बना जा सकता है. उन्होंने मंदिर का सदस्य बनने की अपील नगरवासियों से की है. इसे भी पढ़ें : कभी">https://lagatar.in/the-dalbadalu-leaders-have-now-been-marginalized-in-the-same-party-that-once-ruled/">कभी

जिस पार्टी में किया शासन, आज उसी में हाशिए पर पहुंच गये हैं दलबदलू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही