Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र सरकार के खिलाफ सिमडेगा के कांग्रेस कार्यकर्ता भी बोलेंगे हल्ला, घेरेंगे राजभवन

Simdega : सिमडेगा जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि 13 मार्च को हम सब राजभवन घेराव कार्यक्रम में सिमडेगा से अधिक से अधिक संख्या में रांची कूच करेंगे. क्योंकि देश में बढ़ती महंगाई, उच्चतम बेरोजगारी और कुशासन की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित विभाजनकारी एजेंडे का दंश झेल रहे देशवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. एक जिम्मेदार विपक्षी दल होने के नाते हम भाजपाई सत्ता के मित्र पूंजीपतियों को सरकारी खजाने की लूट की खुली छूट नहीं दे सकते. जिला प्रभारी रंजन बोपेयी ने कहा कि केंद्र सरकार का मकसद एक दो लोगों के लिए सिर्फ एकाधिकार स्थापित करना रह गया है. मोदी सरकार ने पिछले 9 सालों में ईडी, सीबीआई जैसी सभी सरकारी एजेंसियों और संस्थाओं पर नियंत्रण कर लिया हो, लेकिन सत्य हमेशा सामने आ ही जाता है. उसे ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर दबाया नहीं जा सकता है, इसलिए हम सभी रांची जाकर राजभवन का घेराव कर अपना फर्ज निभाने का कार्य करते रहेंगे. इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव पुष्पा कुल्लू, रणधीर रंजन, अनूप केशरी, समरोम टोपनो, बिपिन पंकज मिंज , सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, प्रेम दास, नवीन वीरेन तिर्की, अजीत कंडुलना, शिशिर मिंज, सबन डांग, कौशल किशोर रोहिल्ला, अनूप लकड़ा, दिलीप तिर्की, विजय बेग, अख्तर खान, जेफरेन केरकेट्टा, रजत लकड़ा, अशफाक आलम, प्रदीप साव, तुलसी पारंगत खलखो, सुशील खड़िया, सुनील खड़िया, श्यामलाल प्रसाद,जगदीस बागे, अर्जुन होरो, प्रवीण खेस, राकेश कोंगाड़ी, मो. अमजद खान, मो. शेख इस्लाम, शंभू प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद, सूरजन जोजो, सरताज खान, प्रशांत टेटे, श्याम सुंदर आचार्य, शिशिर कुलू, क्लेमेंट तिर्की, फुलकेरिया डांग, महिमा केरकेट्टा, लीला नाग, जुली लुगुन, विजय किंडो, अशोक तिर्की,अमर टोपनो,अनिल डांग, सुनील सुरीन, जेरोम मिंज, बिहारी लाल साहू, सुशील मिज, अंटोनी डुंगडुंग, अरशद हुसैन, सत्ते रोहिल्ला, राम किशुन प्रसाद, संदीप नायक, गुड्डू खान, जयवंत बारला, जेम्स पी केरकेट्टा, अरमान खान उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-sent-data-from-mobile-and-electronic-devices-of-vishal-chaudhary-and-others-for-forensic-examination/">ईडी

ने विशाल चौधरी समेत अन्य के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मिले डेटा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही