Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोक अदालत में फैसला थोपा नहीं जाता, दोनों पक्ष होते हैं संतुष्ट : प्रधान जिला जज

Koderma : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है. कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है. लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती. लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत  शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत में बढ़ रही भीड़ इस बात का परिचायक है कि लोक अदालत आम लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत में जहां एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है, वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है. इस लोक अदालत में कुल चार  बेंचों का गठन किया गया. बेंच संख्या एक में जिला जज द्वितीय अजय कुमार सिंह व अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या दो में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वैशाली श्रीवास्तव एवं अधिवक्ता लखन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या तीन में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रथम प्रताप चंद्रा एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा, बेंच संख्या चार में स्थायी लोक अदालत के सदस्य बालेश्वर राम, ममता सिंह एवं अधिवक्ता सुरेश कुमार ने मामले की सुनवाई की. लोक अदालत में चार बेंचों के माध्यम से कुल 21 वादों का निष्पादन किया गया, जबकि विभिन्न विभागों से कुल  80 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई. इसे भी पढ़ें :  रामगढ़">https://lagatar.in/nda-will-register-biggest-victory-in-ramgarh-sudesh-mahato/">रामगढ़

में सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला जज प्रथम गुलाम हैदर, जिला जज तृतीय तरुण कुमार,  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद,  न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रशांत कुमार वर्मा, जूही कुमारी, शिवांगी प्रिया, विद्युत विभाग, वन विभाग व उत्पाद विभाग के अधिकारी,  न्यायालयकर्मी अनिल कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार, प्रमोद चौधरी, संजय कुमार, रणजीत कुमार सिंह, रणजीत कुमार सिन्हा, महेंद्र नारायण, प्रियंका कुमारी, राजीव रंजन, संतोष कुमार, पीएलवी पांडेय शेखर प्रसाद, मोनिका कुमारी, मनोज कुमार सहित भारी संख्या में अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  जेजेएमपी">https://lagatar.in/jjmp-militants-killed-ajsu-leader-cum-contractor-manoj-munda-for-levy-two-arrested/">जेजेएमपी

 उग्रवादियों ने लेवी के लिए की थी आजसू नेता सह ठेकेदार मनोज मुंडा की हत्या, दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही