Search

फरार दाहू यादव के पिता पशुपति यादव की बेल पर 26 को फैसला

Ranchi : रांची ईडी के विशेष कोर्ट में शनिवार को पशुपति यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. पीएमएलए कोर्ट के स्पेशल जज प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में पशुपति यादव की याचिका पर सुनवाई हुई. पशुपति यादव की तरफ से हाईकोर्ट के वकील जय शंकर त्रिपाठी, राकेश रंजन त्रिपाठ एवं राजेश तिवारी ने दलील दी. ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने बहस की. पशुपति यादव दाहू यादव एवं सुनील यादव के पिता हैं. दाहू यादव अवैध खनन से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के केस में आरोपी है और उसे फरार घोषित किया जा चुका है. सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पशुपति यादव की बेल पर फैसला सुनाने के लिए 26 मई की तारीख मुकर्रर की है.
इसे भी पढ़ें – 2000">https://lagatar.in/2000-demonetisation-impact-on-karnataka-elections-alok-dubey/">2000

की नोटबंदी कर्नाटक चुनाव का असर : आलोक दुबे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//