Search

 
 
 

आजसू की बैठक में निर्णय, एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा

 
Ranchi : हरमू रोड स्थित आजसू के केंद्रीय कार्यालय में आज मंगलवार को केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में रांची लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी रांची महानगर के विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डो में पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलायेगी एवं जनता से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान की अपील की जायेगी.

प्रधानमंत्री मोदी भारत का पुनः प्रतिनिधित्व करें, यही हमारा प्रयास है

जितेंद्र सिंह ने  कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी भारत का पुनः प्रतिनिधित्व करें, यही हमारा प्रयास और कामना है. बैठक में महानगर समेत सभी इकाईयों की कोर कमिटी के सदस्य शामिल हुए. मौके पर नवीन कुमार, गौतम सिंह, सत्येंद्र सिंह, सीमा सिंह, डॉ सुचित्रा महतो, प्रभा, बिरेंद्र प्रसाद, टीके मुखर्जी, ओम वर्मा, रितु रंजन सहाय, अनिल गुप्ता, नीतीश सिंह, जय श्रीवास्तव, अमित वर्मा, अजय भारत, सरोज गुप्ता, राकेश गुप्ता, विशाल यादव, राहुल तिवारी, राजेश सिंह, प्रियांशु बाला सिन्हा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही