Search

 
 
 

एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति की आम सभा में निर्णय, 17 जनवरी को हेड क्वार्टर जाम करेंगे मजदूर

 
Ranchi : एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति की आम सभा आज 16 जनवरी को रंथु लोहारा की अध्यक्षता में एफएफएफपी शेड में हुई. आम सभा में 18 माह से लंबित वेतन भुगतान, ठेका मजदूरों की पे स्लीप सितंबर माह से लंबित होने ,बोनस भुगतान में हो रही देरी और ठेका मजदूरों को स्थायी करने के सवाल पर चर्चा की गयी.

मुख्यालय का घेराव 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जायेगा

आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 जनवरी को सुबह 8 बजे से एचईसी स्थित हेड क्वार्टर को मजदूर जाम कर देंगे. एचईसी के मजदूर प्लांट के अंदर प्रवेश नही करेंगे. मुख्यालय का घेराव 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जायेगा.

भोजन की व्यवस्था एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति करेगी

कहा गया कि दोपहर 1 बजे मजदूर के लिए भोजन की व्यवस्था एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति करेगी. यह आंदोलन आर पार का होगी. यह तबतक जारी रहेगा, जब तक सभी समस्याओं का निर्णय न हो जाये. आम सभा को प्रकाश कुमार, एमपी रामचंद्रन,रामकुमार नायक, हरेंद्र प्रसाद यादव, मनोज पाठक,भवन सिंह, गिरीश चौहान आदि ने संबोधित किया.

मजदूर हर कुर्बानी देने और आर पार के मूड में हैं

सभी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार इसे एक साजिश के तहत बंद कर देना चाहती है, लेकिन सरकार के नापाक इरादों को मजदूर कभी भी पूरा नहीं होने देंगे. मजदूर हर कुर्बानी देने और आर पार के मूड में हैं. धन्यवाद ज्ञापन रमेश पांडे ने किया. आम सभा में सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही