Search

 
 
 

कांग्रेस के महासचिवों, प्रभारियों की बैठक में निर्णय, 14 अगस्त को देश भर में लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस

राहुल गांधी ने सबूतों के साथ वोट चोरी की साजिश को देश के सामने रखा. साफ है कि आज लोकतंत्र का गला दबाया जा रहा है.  ऐसे में कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से इस वोट चोरी के खिलाफ लड़ेगी.
 

New Delhi : आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस के महासचिवों, प्रभारियों और फ्रंटल हेड्स की महत्वपूर्ण बैठक हुई.  बैठक में वोट चोरी के मुद्दे पर चर्चा की गयी और इसके खिलाफ रणनीति बनाई गयी.

 

 

 

 

 

कांग्रेस ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ़ राजनीतिक नहीं है. यह संविधान की रक्षा की लड़ाई है. कहा गया कि वोट चोरी लोकतंत्र के खिलाफ एक अपराध है. जिसकी कोई माफी नहीं है.

 

 

बैठक के बाद NSUI प्रभारी  कन्हैया कुमार ने कहा कि राहुल गांधी ने सबूतों के साथ वोट चोरी की साजिश को देश के सामने रखा. साफ है कि आज लोकतंत्र का गला दबाया जा रहा है.  ऐसे में कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से इस वोट चोरी के खिलाफ लड़ेगी.  इसलिए  बैठक में तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय किये गये हैं.

 

 

NSUI प्रभारी  ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या, यानी 14 अगस्त की रात को देश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस पार्टी 'लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस का आयोजन करेगी.. देश के सभी राज्य मुख्यालयों में 22 अगस्त से 7 सितंबर तक 'वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली का आयोजन किया जायेगा, 

 

 

15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पूरे देश में मताधिकार को बचाने के लिए 'हस्ताक्षर अभियान' चलाया जायेगा.  कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरी ताकत से लड़ेगा, 

 


इससे पहले आज मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि विपक्ष ने SIR का मुद्दा उठाया है. सरकार इस पर जवाब दे, चर्चा करे, क्योंकि इसमें दलित, आदिवासी, OBC, अल्पसंख्यक वर्ग के कई लोगों के वोट काटे जा रहे हैं.   खड़गे ने कहा कि अगर लोकतंत्र को जिंदा रखना है, तो संसद में SIR पर चर्चा करनी होगी.

 

 

 मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि SIR पर चर्चा करने की इजाजत नहीं दिया जाना संविधान के खिलाफ है. बिहार से SIR की शुरुआत की गयी है, जो अब पूरे देश में करने जा रहे हैं.  हमारी मांग है कि SIR पर चर्चा हो, लेकिन भाजपा सरकार चर्चा से भाग रही है.  विपक्ष चाहता है कि सदन चले, लेकिन भाजपा  सरकार सदन नहीं चलने दे रही है. यह वोट चोरी की सरकार है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही