Search

 
 
 

कसमार में जेबीकेएसएस की बैठक में प्रखंड कमेटी बनाने का निर्णय

 
प्रखंड से पंचायत समिति तक बनाए जाएंगे सदस्य
Kasmar (Bokaro) : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक की 25 अगस्त को दुर्गापुर के मुखिया अमरेश कुमार महतो की अध्यक्षता में मंगलचडी परिसर में हुई. बैठक में पंचायत व प्रखंड स्तरीय संचालन समिति के संदर्भ में वार्ता हुई. बैठक में हर पंचायत से दो-दो सदस्यों का नाम समिति के सदस्य के रूप में चयन किया गया. चयनित सदस्य अपने पंचायत में पंचायत कमेटी का गठन करेंगे जिसमें महिला कमेटी, युवा कमेटी व कार्यकारिणी सदस्य बना कर समिति का विस्तार करेंगे. बैठक में पर्यवेक्षक विजय कुमार सिंह, कमलेश महतो, अर्जुन रजवार, उत्पल मंडल व अनवर अंसारी मौजूद थे. बैठक में भुवनेश्वर महतो, सुखदेव राम, गया राम, धनेश्वर महतो, सृष्टिधर महतो, नंदकिशोर महतो, योगेंद्र मरांडी, जितेंद्र मुंडा, सुजीत कुमार, सुबोध कुमार, भुवनेश्वर कछुआर, अनंत कुमार, प्रकाश कुमार, बलदेव कुमार, मानिक कुमार, ओम प्रकाश, अमित कुमार, गयाराम यादव आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-web-casting-will-be-held-at-65-booths-of-nawadih-and-27-booths-of-chandrapura-in-dumri-by-election/">यह

भी पढ़ें: बेरमो : डुमरी उपचुनाव में नावाडीह के 65 व चंद्रपुरा के 27 बूथों पर होगी वेब-कास्टिंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही