Search

 
 
 

शिक्षा विभाग की फाइलों में दबा एसजीएफआई के पदक विजेताओं को लैपटॉप देने का फैसला

 
Subham Kishor Ranchi : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में संपन्न नेशनल स्कूल गेम्स में झारखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अलग- अलग स्पर्धा में पदक जीता है. गत 29 जून को राज्य के शिक्षा सचिव के रविकुमार की अध्यक्षता में बैठक कर फैसला लिया गया था कि पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को शिक्षा विभाग लैपटॉप और खेल किट देकर सम्मानित करेगा. जिस तरह शिक्षा विभाग पहली बार एसजीएफआई में झारखंड की टीम भेजकर खेल विभाग को पीछे छोड़ दिया था, उसे देखते हुए पुरस्कार वितरण जुलाई के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद थी. लेकिन बैठक के दो महीने बीत जाने के बाद भी सम्मानित करने वाला फैसला फाइलों में दबी हुई है. इस मुद्दे पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग ने कहा कि खिलाड़ियों को जल्द सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में देरी हुई, क्योंकि विभाग द्वारा इस वर्ष के टॉपरों को पुरस्कृत करने वाला कार्यक्रम भी साथ में किया जाएगा. खिलाड़ियों ने पदक जीता था बता दें कि 66वें नेशनल स्कूल गेम्स में झारखंड ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 9 कांस्य पदक समेत 13 पदक जीते इस दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तायक्वोंडो, भारोत्तोलन, फ्री स्टाइल कुश्ती, कुश्ती ग्रीको रोमन और योगासन के कुल 47खिलाड़ियों ने पदक जीता इसमें हॉकी और फुटबॉल के 36 खिलाड़ी शामिल हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही