Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्रामपुर को अनुमंडल बनाने की मुहिम तेज करने का निर्णय

Advertisement
Advertisement
Vishrampur( Palamu) :  विश्रामपुर के गांधी चौक पर गांधी विचार मंच की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंच के संस्थापक अध्यक्ष रवींद्रनाथ उपाध्याय व संचालन कन्हाई मेहता ने किया. बैठक की शुरुआत महात्मा गांधी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी. बैठक में विश्रामपुर को अनुमंडल का दर्जा दिलाने के लिये संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावे विश्रामपुर खुटिसोत जलाशय योजना,भेलवा जलाशय योजना,नावा प्रखंड़ का कौरव जलाशय योजना एवं पांडू प्रखंड़ के झांझी जलाशय योजना के निर्माण के लिये सत्याग्रह आंदोलन चलाने का भी फैसला लिया गया. इसे भी पढ़ें -पलामू">https://lagatar.in/111-centers-set-up-for-term-1-examination-of-matriculation-and-intermediate-in-palamu/">पलामू

में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की टर्म -1 परीक्षा के लिए बनाये गये 111 सेंटर

अनुमंडल बनाने की मांग काफी पुरानी है

रवींद्रनाथ उपाध्याय ने कहा कि प्रस्तावित चारों जलाशय योजनायें अगर बन जाती है, तो विश्रामपुर,पांडू व नावा बाजार प्रखंड़ का लगभग सभी जमीन सिंचित हो जायेगा. उन्होंने कहा कि विश्रामपुर को अनुमंडल बनाने की मुहिम भी तेज की जायेगी. विश्रामपुर का प्रस्तावित क्षेत्र अनुमंडल बनने के लिये सारी आहर्ता पूरा करता है.विश्रामपुर को अनुमंडल बनाने की मांग भी काफी पुरानी है. श्री उपाध्याय ने गांधी विचार मंच के प्रस्तावित सत्याग्रह में आम लोगो से सहयोग की अपील की है.बैठक में शुशील पांडेय,मो. सिदिक अंसारी,कृष्णा सिंह,प्रो. गोबिंद सिंह,शमशेर अली अंसारी,पंकज कुमार लाल,अशोक तिवारी,शम्भू चंद्रवंशी,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी,प्रभुनाथ उपाध्याय,बिनोद विश्वकर्मा,दिनेश विश्वकर्मा,जगरनाथ मिस्त्री सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही