Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड Oldest केस : 72 साल से चल रही कानूनी लड़ाई 20 मई को होगी खत्म!

Vinit Upadhyay Ranchi/ Khuti :  झारखंड का सबसे पुराना केस पर 20 मई को फैसला आ सकता है. खूंटी जिले के सब जज की अदालत में दो भाइयों के बीच 72 साल पहले यानी वर्ष 1951 शुरू हुआ पार्टीशन सूट खत्म हो सकता है. जिसके बाद खूंटी कोर्ट में 300 एकड़ जमीन के पार्टीशन सूट की कानूनी लड़ाई खत्म हो जायेगी. इस लंबित केस में खूंटी सिविल कोर्ट के सब जज की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्लीडर कमिश्नर की रिपोर्ट देखने और दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब कोर्ट 20 मई को अपना फैसला सुनायेगी. (पढ़ें, विधानसभा">https://lagatar.in/nalin-soren-will-submit-the-planning-report-of-the-candidates-in-the-assembly/">विधानसभा

में उम्मीदवारों की नियोजन रिपोर्ट सौंपेंगे नलिन सोरेन)

300 एकड़ भूमि के कानूनी बंटवारे को लेकर 72 साल से चल रही लड़ाई

बता दें कि 72 वर्षों से चल रहे पार्टीशन सूट की कानूनी लड़ाई दो भाईयों के बीच 1951 में शुरू हुई थी. जिसे अब एक भाई की तीसरी और दूसरे भाई की चौथी पीढ़ी लड़ रही है. पार्टीशन सूट संख्या ((90/1951) दो सगे भाईयों दशरथ राम गंजू और शिवप्रियेनाथ गंजू का है, जिसे 31 अगस्त 1951 को रजिस्टर किया गया था. विवाद करीब तीन सौ एकड़ भूमि के कानूनी बंटवारे का है. शिवप्रियेनाथ गंजू के परपोते भागीरथी गंजू यह केस लड़ रहे हैं. दोनों पक्षों को बीते 7 दशक में अदालत से कई तारीखें मिल चुकी हैं, लेकिन अब उन्हें न्याय मिलेगा. इसे भी पढ़ें : साइक्लोन">https://lagatar.in/cyclone-mocha-alert-in-andaman-bengal-odisha-storm-can-bring-destruction-in-worlds-largest-rohingya-refugee-camp/">साइक्लोन

मोका : अंडमान, बंगाल, ओडिशा में अलर्ट, दुनिया के सबसे बड़े रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में तबाही ला सकता है तूफान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही