Search

 
 
 

धनबाद में कांग्रेस का एलान-न डरे हैं, न डरेंगे

 
Dhanbad : कांग्रेस ने 17 जून को रणधीर वर्मा चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में किया गया. यह प्रदर्शन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के विरोध में किया गया. इस अवसर पर ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी का इरादा स्पष्ट है. इरादा है कि नेशनल हेराल्ड के मूल्य जीवित रहे. नेशनल हेराल्ड हमारी आवाज बना रहे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से केंद्र सरकार घबरा गई है. कांग्रेस पार्टी न डरी है न डरेगी, न झुकी है और न झुकेगी. यह सत्य की लड़ाई है और सत्य की हमेशा विजय हुई है. कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो रही है. ईडी,सीबीआई, इन्कम टैक्स विभाग का उपयोग कर अपनी विफलताओं को छुपाने का प्रयास कर रही है. देश में गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगार युवा, महिलाएं सभी परेशान हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/thousands-of-passengers-stranded-at-dhanbad-station-all-upset/">धनबाद

स्टेशन पर फंसे हजारों यात्री, सब परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही