Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुजरात-हिमाचल प्रदेश के विस चुनाव की तारीखों की घोषणा आज संभव, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस तीन बजे

NewDelhi : चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. खबरों के अनुसार संवाददाता सम्मेलन में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी. बता दें कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर और हिमाचल प्रदेश विधानसभा का नवंबर में खत्म हो रहा है. दोनों राज्यों में अभी भाजपा की सरकारें हैं. इसे भी पढ़ें : GST:">https://lagatar.in/gst-eating-parathas-is-expensive-18-percent-tax-will-be-charged-eat-roti-health-is-also-good-and-pocket-is-also-fit/">GST:

पराठे खाना महंगा, लगेगा 18 फीसदी टैक्स, रोटी खाइए, सेहत भी ठीक और जेब भी फिट

2017 में भाजपा को गुजरात विधानसभा की 182 में से 99 सीटों पर जीत मिली थी

2017 के चुनाव में भाजपा को गुजरात विधानसभा की 182 में से 99 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस को महज 77 सीटों पर सिमट गयी थी. चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने विजय रूपाणी को CM बनाया था. लेकिन सितंबर 2021 में रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बनाये गये. गुजरात में 2017 में 9 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच वोटिंग हुई थी. जान लें कि गुजरात विधानसभा में बहुमत के लिए 92 सीटें चाहिए. जहां तक हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोट पड़े थे. भाजपा ने 68 में से 44 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी. अभी जयराम ठाकुर हिमाचल के मुख्यमंत्री हैं. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-congresss-bharat-jodo-yatra-begins-from-rampura-will-enter-andhra-pradesh/">कर्नाटक

: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रामपुरा से शुरू हुई, आंध्र प्रदेश में प्रवेश करेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही