Search

 
 
 

झारखंड इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी वसूली में 265 करोड़ की गिरावट

Ranchi News: राज्य सरकार बिजली की खपत पर ड्यूटी लगाती है. राज्य सरकार एनर्जी चार्ज का 6% इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी लगाती है. राज्य में लागू नियम के तहत झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVBNL) अपने उपभोक्ताओं से उनके द्वारा खपत की गयी बिजली पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी वसूलती है. राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना लागू है.
 

Ranchi News: पिछले साल के मुकाबले इस साल इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी वसूली में 265.75 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गयी है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त महीने तक झारखंड इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में कुल 546.94 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी. जबकि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अगस्त 2026 तक सिर्फ 281.19 करोड़ रुपये की वसूली हुई है.

 

Uploaded Image

ग्राफिक्स में समझें, किस कंपनी से कितनी वसूली.  (AI की मदद से तैयार ग्राफिक्स)


राज्य सरकार बिजली की खपत पर ड्यूटी लगाती है. राज्य सरकार एनर्जी चार्ज का 6% इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी लगाती है. राज्य में लागू नियम के तहत झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVBNL) अपने उपभोक्ताओं से उनके द्वारा खपत की गयी बिजली पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी वसूलती है. राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना लागू है. इस योजना के तहत जिन उपभोक्ताओं का खपत प्रति माह 200 यूनिट से ज्यादा है, उन्हीं से इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी की वसूली होती है.

 

Uploaded Image

झारखंड सरकार की 200 यूनिट फ्री बिजली योजना. (AI की मदद से तैयार ग्राफिक्स)


उसके अलावा जबकि वैसी इकाईयां जिनके पास कैप्टिव पावर प्लांट है, वे भी अपने ही द्वारा उत्पादित बिजली की खपत पर सरकार को इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी का भुगतान करती है. साथ ही झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और दामोदर वैली कॉरपोरेशन से बिजली खरीदने वाली इकाइयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा भी इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी का भुगतान किया जाता है.

 

अगस्त तक इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी वसूली का ब्योरा (करोड़ में)

2025 तक 2026 तक संस्था
100.00 130.64 JVBNL
190.54 28.77 DVC, Chirkunda
156.32 30.37 Tata Steel
21.75 3.37 JUSCO
27.21 27.25 Bokaro Power Suply
6.66    6.57 Aditya Birla Chemicals
32.99 48.76 Rungta Mines Limited
3.98 0.3 Uranium Corporation Of India
0.49 0.63 Hindustan Coporation Limited
0.32 0.34 Globus Spirit Limited
0.17 0.17 Shah Sponge and Power Limited
6.51   4.02 Amalgam Steel & Power Limited


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.         
         
              
                                
                  
               
                  
                
                  
                  
                  
                

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही