Ranchi : सरकार की योजनाओं को प्रखंडों में लोगों तक पहुंचाने में जनसेवकों की अहम भूमिका होती है. यह वो कड़ी है, जिसकी बदौलत किसी योजना को जमीन पर उतारा जाता है. लेकिन 12 साल सरकारी विभाग में सेवा देने के बाद ग्रेड पे कम करने से अब जनसेवक नाराज हैं. दरअसल जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 से घटा कर 2000 रुपये कर दिया गया है. सरकार के इस निर्णय के विरोध में प्रदेश में कई जगहों पर पहले जनसेवकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया. फिर धरना प्रदर्शन किया. रांची डीसी रहते हुए आईएएस छवि रंजन ने कई विभागों में मनमानी की है. उनके संदिग्ध कार्यों और विवादास्पद निर्णयों के खुलासे अब एक-एक कर हो रहे हैं. रंजन की छवि सबसे ज्यादा खराब हुई जमीन से. जमीन से संबंधित मामलों को लेकर किरकिरी हुई और उनके जेल जाने का कारण भी जमीन के कागजात में हेराफेरी ही बनी. बिहार के सीएम नीतीश कुमार बुधवार को रांची पहुंचेंगे. वे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. नीतीश भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम 4:00 बजे विशेष विमान से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ रांची पहुंचेंगे. र्व क्रिकेटर एवं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार दोपहर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया. वह मंगलवार को दो सुनवाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय आए थे. उन्हें अदालत परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ्तार के बाद पाकिस्तान में हालात खराब हो गए हैं. पूरे पाकिस्तान में धारा 144 लगा दी गई है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1-21.jpg"
alt="" width="1046" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-16.jpg"
alt="" width="1372" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3-13.jpg"
alt="" width="993" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/4-8.jpg"
alt="" width="1035" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/5-4.jpg"
alt="" width="1287" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/6-5.jpg"
alt="" width="1380" height="1600" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment