Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में स्वास्थ्य विभाग का कारनामाः मृत महिला डॉक्टर की DMCH में कर दी पोस्टिंग

Advertisement
Advertisement
Patna: बिहार में स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है. यहां दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (DMCH) में एक मृत डॉक्टर की पोस्टिंग कर दी गई. मृत महिला डॉक्टर की ज्वाइनिंग के लिए अस्पताल अधीक्षक एक सप्ताह तक इंतजार करते रहे लेकिन जब वह नहीं पहुंची तब इस मामले का खुलासा हुआ.

स्वास्थ्य विभाग ने रेजिडेंट डॉक्टरों का किया था तबादला

पिछले दिनों बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेजों के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का तबादला किया था. इस ट्रांसफर में एक मृत महिला डॉक्टर शिवांगी की पोस्टिंग DMCH के एनेस्थीसिया विभाग में कर दी गई. जबकि DMCH से एक डॉक्टर अविनाश को PMCH भेजा गया. महिला डॉक्टर की मौत का पता तब चला जब ट्रांसफर की गई महिला डॉक्टर डीएमसीएच में ड्यूटी ज्वाइन करने नहीं पहुंची. डीएमसीएच के एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष ने कहा कि विभाग में पहले से ही डॉक्टरों की कमी है. अब एक डॉक्टर के ज्वाइन नहीं करने से स्थिति और खराब हो गयी है.

छानबीन में पता चला कि डॉक्टर शिवांगी ने 2020 में कर ली थी आत्महत्या

डीएमसीएच के एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. हरि दामोदर सिंह ने कहा कि पोस्टिंग के एक सप्ताह बाद भी जब डॉक्टर शिवांगी ने ज्वाइन नहीं किया तो इसकी खोज शुरू की गई. उन्होंने बताया कि खोजबीन के बाद पता चला कि डॉक्टर शिवांगी ने 22 सितंबर 2020 को आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने कहा कि पहले से ही उनके विभाग में डॉक्टरों की कमी है एक डॉक्टर ने ज्वाइन नहीं किया तो समस्या और भी बढ़ जाएगी. इसे भी पढ़ें-शादी">https://lagatar.in/married-woman-absconding-with-boyfriend-after-three-months-of-marriage-police-is-searching/">शादी

के तीन महीने बाद विवाहिता ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार, पुलिस कर रही तलाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही