Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपा मांझी ने अब तेजस्‍वी को कहा लबरी का लबरा भाई

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार की सियासत में नए-नए शब्‍दों की एंट्री हो रही है। भाषा की मर्यादा टूट रही है. पहले लालू प्रसाद यादव  के भकचोन्‍हर वाले बयान ने तूल पकड़ा. फिर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य को लबरी बता दिया. इसके बाद उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी की गाली की गूंज हो ही रही थी कि दीपा मांझी ने एक बार फिर ऐसे शब्‍द का प्रयोग कर दिया है, जिस पर सियासत गरमाती दिख रही है. उन्‍होंने तेजस्‍वी यादव को लबरा कह दिया है। आरोप लगाया है कि उनके लोग राज्‍य में शराब बेचवा रहे हैं. इसे भी पढ़ें –  जहानाबाद">https://lagatar.in/jehanabad-married-woman-dies-in-her-in-laws-house-family-members-allege-murder/">जहानाबाद

: ससुराल में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

आपके लोग बेचवा रहे हैं जहरीली शराब 

दीपा मांझी ने दीपा संतोष मांझी के नाम के अपने ट्वि‍टर हैंडल पर लिखा है लबरी बहन के लबर भाई @yadavtejashwi जी, अनाज की रक्षा के लिए हमनी पोटली में सल्‍फास की गोली रखते हैं, ताकि कीड़ा न लगे. अब ओकरा कोई खाएगा तो एह में सरकार का करेगा. वइसेही दारू बंद है, अब आपका लोग जहरीला दारू बेचवाएगा तो जनता मरबे न करेगा. आप भी जागरूकता फैलाइए, सिर्फ आरोप मत लगाइए. अपने बयानों की वजह से लगातार चर्चा में रहने वाली दीपा मांझी ने इससे पूर्व रोहिणी आचार्य को लबरी कह दिया था. साथ ही उन्‍होंने फिल्‍म अभिनेत्री कंगना रनोट के आजादी वाले बयान को लेकर उन्‍हें घेरा था। ट्वीट कर लिखा था कि ई कंगना रनोट के पता नहीं है कि एकरा जइसन के हमनी बिहारी गोबर पाथे लायक नहीं बुझते हैं. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-ats-action-another-accused-of-gang-supplying-arms-to-naxalites-arrested/">झारखंड

ATS की कार्रवाई, नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही