Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

13 से 16 मई तक नयी पाबंदियां कहीं तुष्टीकरण तो नहीं, भाजपा के सवाल जेएमएम का पलटवार-शवों को नदी में बहाने का अपराध अक्षम्य

  • भाजपा के तुष्टीकरण के आरोप पर JMM  ने कहा, शवों को नदीं में बहाने का अपराध अक्षम्य, खाली समय में करें प्रायश्चित
  • 13 से 16 मई तक नयी पाबंदियां लागू होने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पूछा,”तुष्टीकरण की राजनीति कर पूरे झारखण्ड को खतरे में डालना कहां से सही?”

Ranchi: झारखंड में कोरोना को लेकर नयी पाबंदियां 16 मई सुबह 6 बजे से लागू होंगी. यानी 13 से 16 मई की सुबह तक नयी पाबंदिया लागू नहीं होंगी. इस बीच ईद का त्योहार भी होना है. इसे लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा किया है. जेएमएम ने इसपर पलटवार करते हुए कहा है कि वे गलतफहमी में नहीं रहें. राज्य सरकार ने 13 मई से 16 मई तक किसी तरह की कोई छूट नहीं दी है. जो पाबंदियां वर्तमान में लागू थीं, वह यथावत रहेंगी. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खुली रहेंगी. हालांकि भाजपा नेताओं की सोच ने एकबार फिर उनका सांप्रदायिक चेहरा सामने ला दिया है. पार्टी प्रवक्ता सह महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि इस समय में भाजपा नेता कोरोना संक्रमण में किये अपने घिनौने काम को लेकर प्रायश्चित करें. साथ ही संक्रमण से लड़ने का जो जज्बा आज सभी लोगों में पैदा हुआ है, उसका साथ दें.

दीपक प्रकाश ने सरकार पर तुष्टीकरण का लगाया है आरोप

बता दें कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए पूरे झारखंड को खतरे में डालना कहां से सही है. राज्य में पिछले कई दिनों से सुरक्षा सप्ताह चल रहा है, जिसे 27 मई तक बढ़ाया गया है. लेकिन इस बीच में 13 से 15 मई तक विशेष छूट किसे खुश करने के लिए दी गई है?

मरने के बाद गंगा में शवों को बहाया जाना भाजपा शासित सरकारों का अक्षम्य अपराध

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज भाजपा शासित राज्यों (उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व बिहार) की यह पोल खुल गयी है कि कैसे मरने के बाद लोगों को सीधा जल में प्रवाहित कर दिया जा रहा है. यह ऐसे राज्यों की सरकारों का अमानवीय चेहरा सामने आया है. गंगा जैसी प्रवित्र नदी को प्रदूषित किया जा रहा है, यह अक्षम्य अपराध भाजपा शासित राज्यों द्वारा किया जा रहा है. उसी का प्रतिफल है कि आज झारखंड में भाजपा नेता 13 तारीख से 16 तारीख तक सख्ती के नियमों में ढिलाई देने की बात कह रहे हैं. ऐसा कर वे साम्प्रदायिकता का उनका चेहरा सामने लाये हैं.

18 साल से ऊपर के सभी लोग लें वैक्सीन, घरों में रहकर मनाएं ईद, करें नमाज अदा

इस दौरान सुप्रियो ने शुक्रवार से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन देने के काम पर भी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि महामारी में सबसे बड़ा उपाय अगर कोई है वह वैक्सीनेशन ही है. जरूरी है कि सभी लोग वैक्सीन लें. आने वाले समय में 12 साल से उपर के बच्चों को भी वैक्सीन देने काम शुरू होगा. उन्होंने कहा कि 14 मई के दिन वैक्सीन की शुरूआत के साथ एक अन्य महत्वपूर्ण दिन भी है. एक माह के चले लंबे रमजान के बाद ईद का त्यौहार मनाया जाएगा. उन्होंने ईद की सभी को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह जरूरी है कि लोग अपने-अपने घरों में ही रहकर ईद मनाएं. जुमा के दिन ईद का त्यौहार होने के कारण यह भी जरूरी है कि नमाज भी वे घर पर अदा करें.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/rajesh.jpg"

alt="" class="wp-image-64089" width="808" height="821"/>
कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर (फाइल)

तुष्टीकरण केसवाल पर कांग्रेस ने भी भाजपा पर बोला हमला

सत्तारूढ़ जेएमएम कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की नीति का आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं पर अब कांग्रेस ने भी बड़ा पलटवार किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग केवल झूठ फरेब की राजनीति करते हैं. लगातार फालतू की बातें कर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं. हिन्दी में आदेश निकले और वो भी समझ में न आए, तो यह समझ से परे हैं. इतनी साधारण भाषा भारतीय जनता पार्टी को नहीं समझ में आ रही है. आम चुनाव में हिन्दू-मुसलमान, हिन्दुस्तान -पाकिस्तान, श्मशान-कब्रिस्तान खूब करें, किंतु विपदा की इस घड़ी में इस तरह की बातें शोभा नहीं देती. राजेश ठाकुर ने कहा, कि भाजपा नेताओं को यह देखना चाहिए कि आदेश में क्या लिखा है. आदेश में स्पष्ट लिखा है कि 13 मई तक जो लॉकडाउन का आदेश जारी हुआ था, वो आदेश अगले 27 मई तक लागू रहेगा और 16 तारीख़ से सख़्ती और बढ़ जाएगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही