Search

 
 
 

दीपक प्रकाश ने की हरमू शिव मंदिर में सफाई, वृक्षारोपण भी किया

 
Ranchi : भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को राज्यभर में धार्मिक स्थलों की सफाई और पौधरोपण किया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं के साथ हरमू के शिव मंदिर की सफाई की और पौधरोपण किया. उन्होंने कहा कि अपने आस-पास की साफ-सफाई करना, उसे स्वच्छ रखना और वातावरण को शुद्ध करने के लिए पेड़ लगाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है. दीपक प्रकाश ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. बिना पेड़ के हमलोग एक मिनट भी अपनी जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं. पेड़ हमें ऑक्सीजन देता है और दूषित कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण करके हमारी जिंदगी को बचाने का कार्य करता है. इसलिए हम सब का यह फर्ज बनता है कि हम पेड़ कम से कम काटें और अगर काटें भी तो उसके स्थान और पेड़ जरूर लगाएं. इसे भी पढ़ें – BIG">https://lagatar.in/high-court-ban-on-outsourced-appointment-on-approved-posts-in-the-state-instructions-to-send-copy-of-order-to-chief-secretary/">BIG

BREAKING: राज्य में स्वीकृत पदों पर आउटसोर्स नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, आदेश की कॉपी मुख्य सचिव को भेजने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही