Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपक प्रकाश ने जताई सिरमटोली- मेकॉन फ्लाईओर निर्माण में भ्रष्टाचार की आशंका, सीएम को लिखा पत्र

Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सिरमटोली से मेकॉन तक बन रहे फ्लाईओवर में भ्रष्टाचार की आशंका जताई है. इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है और मामले की जांच कराने की मांग की है. दीपक प्रकाश ने कहा है कि पथ निर्माण विभाग ने फ्लाईओवर का काम किसी खास कंपनी को दिया है. उन्हें जानकारी मिली है कि इस कंपनी को यह ठेका शिडयूल दर से 25 प्रतिशत अधिक दर से दी गयी है. जबकि नियम के मुताबिक शिडयूल रेट से 10 प्रतिशत तक का काम देने का अधिकार अभियंता प्रमुख को है. 10 प्रतिशत शिडयूल दर से ज्यादा दर पर देने के लिए कैबिनेट से स्वीकृति की जरूरत होती है.

कंपनी को शिडयूल रेट से 25 प्रतिशत से अधिक दर पर काम

दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खास कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए कैबिनेट की बैठक की और कंपनी को शिडयूल रेट से 25 प्रतिशत से अधिक दर पर काम देने की स्वीकृति भी कैबिनेट से ले ली, जबकि रांची में ही रातू रोड में फ्लाईओवर निर्माण का कार्य एनएचएआई ने कंपनी को शेडयूल दर से 18 प्रतिशत कम दर में दी है. उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है. इसलिए इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए. अगर भ्रष्टाचार हो रहा है तो उस पर तुरंत रोक लगे. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-honorary-doctorate-to-sports-director-sarojini-lakda/">रांचीः

खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही