Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धुर्वा थाना के नोटिस पर दीपक प्रकाश बोले : भाजपा मुकदमों और गोली-बंदूक से डरने वाली नहीं

Ranchi : सचिवालय घेराव को लेकर भाजपा नेताओं के खिलाफ धुर्वा थाना द्वारा नोटिस भेजे जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के आंदोलनों एवं जन आक्रोश से हेमंत सरकार डरी और सहमी हुई है. राज्य सरकार पार्टी के नेताओं और लोकतांत्रिक आंदोलन के माध्यम से जनविरोधी नीतियों का विरोध करने वाली जनता पर लाठी, गोली बरसा कर, पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए मुकदमा दायर कर भयभीत करना चाहती है. यह सरकार अपने खिलाफ बोलने वालों पर सिर्फ मुकदमे ही नहीं करवा रही बल्कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हत्या भी करवा चुकी है. राज्य में माफिया, दलाल और अपराधियों का गिरोह सरकार के संरक्षण में आतंक मचा रखा है.

भाजपा की आवाज जनता की आवाज है

उन्होंने कहा कि यह सरकार अपराधियों को पकड़ने, कारवाई करने में नाकाम रही है, लेकिन अपने विरोधियों को राष्ट्रद्रोही बताने में नहीं चूकती है. भाजपा राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है. भाजपा की आवाज जनता की आवाज है. एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में जनता की भावनाओं के अनुरूप लोकतांत्रिक आंदोलन करना अपराध है, तो भाजपा ऐसा अपराध करती रहेगी. भाजपा जबतक हेमंत सरकार को गद्दी से उतार नहीं देती, आंदोलन करती रहेगी. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cm-intervenes-on-power-crisis-600-mw-additional-power-will-be-procured/">झारखंड

: बिजली संकट पर सीएम ने किया हस्तक्षेप, 600 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की होगी खरीदारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही