Search

 
 
 

चौपारण के 38वें थाना प्रभारी बने दीपक सिंह

 
Chauparaan:  हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने दीपक कुमार सिंह को चौपारण थाना का 38वां थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित कर जिले का सबसे बड़े प्रखंड की जिम्मेवारी दी. मालूम हो कि चौपारण प्रखंड में 26 पंचायत में 269 गांव, 172 मतदाता बूथ है. जिसका भौगोलिक परिदृश्य एक तिहाई भाग जंगल है. जिसमें कई प्रकार का बड़े पैमाने पर अवैध कार्य किया जाता है. बताया जाता है कि दीपक कुमार सिंह खूंटी जिला से स्थानांतरित होकर चौपारण थाना आये हैं. वे खूंटी जिला के कर्रा थाना में थाना प्रभारी रहते हुए उग्रवाद और अपराध के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. मालूम हो कि इन्होंने प्रारंभिक सेवा हजारीबाग जिले से शुरू की थी. उस दौरान ट्रेनिंग में अव्वल रहे थे. इसी उपलब्धि के कारण अफीम की खेती, शराब का अवैध कारोबार और उग्रवाद जैसी गतिविधियों के लिए चर्चित रहे. इसलिए इन्हें चौपारण में पदस्थापित किया गया ऐसा माना जा रहा है. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-gol-md-vipin-singh-gives-tips-to-students-to-qualify-neet/">रांचीः

गोल के एमडी विपिन सिंह ने छात्रों को दिये नीट क्वालीफाई करने के टिप्स
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही