Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपंकर भट्टाचार्य ने मोदी सरकार पर बोला हमला समेत लातेहार जिला की कई खबरें पढ़ें एक साथ

Ashish Tagore Latehar : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है. खास कर विपक्षी दलों में भय का माहौल तैयार करने के उद्देश्य से यह सब किया जा रहा है. एक ओर जहां ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो दूसरी ओर बजट, केंद्रीय योजना व आवंटन में भी भेदभाव किया जा रहा है. जिन राज्यों में गैर भाजपा की सरकार है, वहां योजनाओं का आवंटन नहीं देकर उन्हें परेशान किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि साल 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. माले चाहती है कि देश में बहुदलीय सरकार बने, ताकि देश का लोकतंत्र सुरक्षित रह सके. भट्टाचार्य ने मंगलवार को बेतला में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव जीतने के बाद विपक्षी पार्टियां आपसी समन्वय से प्रधानमंत्री का नाम तय करेगी. लेकिन अगर प्रधानमंत्री के कई चेहरे सामने आते हैं तो यह भी गलत नहीं है. भाजपा तो पंचायत चुनाव तक में नरेंद्र मोदी के चेहरे का इस्तेमाल करती है. भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मोर्चे पर विफल साबित हुए हैं. चाहे युवकों को रोजगार देने का मामला हो या फिर किसानों को एमएसपी देने का मामला हो. आज देश में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है. यह एक विडंबना है कि ओलंपिक मेडल जीतकर आने वाली महिला रेसलरों को बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना पर बैठना पड़ रहा है. भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में अगर नियोजन नीति को लेकर अड़चन है, तो सरकार के अधीन जो नियुक्तियां है, उसमें सीधी नियुक्ति की जानी चाहिए.उन्होंने अनुबंध कर्मियों को स्थायी करने की वकालत की. मौके पर माले विधायक विनोद सिंह व माले जिला सचिव बिरजू राम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-trying-to-honey-trap-cp-singh-complaint-lodged-in-lalpur-police-station/">अब

सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, लालपुर थाना में दर्ज करवाई शिकायत

चार अलग-अगल सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल, दो रिम्स रेफर

बालूमाथ अनुमंडल क्षेत्र में चार अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये. इनमें से दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. पहली घटना में बालूमाथ- मैक्लुस्कीगंज पथ में तेतरियाखाड़ के नगड़ा ग्राम के पास एक जानवर को बचाने में हजारीबाग के रहनेवाले सीसीएल कर्मचारी पवन कुमार पांडेय घायल हो गये. दूसरी घटना बालूमाथ-पांकी रोड में हाईस्कूल के समीप घटी. यहां एक बाइक दुर्घटना में बालूमाथ के रहमत नगर निवासी इरफान आलम की दो वर्षीय पुत्री उमैरा परवीन घायल हो गयी. उसे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. तीसरी घटना बालूमाथ-चतरा मुख्य मार्ग में बारिखाप ग्राम के अस्पताल के पास घटी. यहां एक बाइक दुर्घटना में रांची के ईटकी निवासी जोश केरकेट्टा, आनंद कश्यप एवं अनुरंजन सारस घायल हो गये. जोश केरकेट्टा की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया. वहीं बालूमाथ छठ तलाब के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने एक महिला और उसकी बेटी को टक्कर मार दी. महिला लातेहार के टेमकी निवासी कमलेश उरांव की पत्नी शीला देवी और बेटी सुलेखा कुमारी है. सभी घायलों का इलाज बालूमाथ सीएचसी में डॉ पुरूषोत्तम कुमार ने किया.

टीबी मुक्त भारत की दिलाई गई शपथ

[caption id="attachment_619345" align="alignnone" width="1160"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/shapath-lete-adhikari_803.jpg"

alt="टीबी मुक्त भारत की दिलाई गई शपथ" width="1160" height="522" /> टीबी मुक्त भारत की दिलाई गई शपथ[/caption] मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री यक्ष्मा (टीबी) मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य जन प्रतिनिधियों को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अपने- अपने क्षेत्र के पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाई. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शोभना टोप्पो ने जनप्रतिनिधियों से अपने पंचायत को टीबी मुक्त कराने में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने बताया कि जिले के टीबी मुक्त प्रथम पंचायत को उपहार स्वरूप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोल्डेन, सिल्वर रंग एवं ब्रांज की प्रतिमा दी जायेगी. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उपाध्यक्ष अनिता देवी, आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, डीईओ प्रिंस कुमार समेत कई अधिकारी व त्रिस्तरीय पंचायत के जन प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जीरो">https://lagatar.in/hc-issues-stay-on-pest-action-against-deoghar-dc-in-zero-fir-case-mp-nishikant-files-reply/">जीरो

FIR मामले में HC से देवघर डीसी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, MP निशिकांत ने दाखिल किया जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही