Search

 
 
 

धनबाद की दीपिका का जेपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, मिली 45वीं रैंक

 
Dhanbad : झारखंड लोक सेवा आयोग 7-10 वीं सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्‍ट 1 जून को जारी हुआ. धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=322051&action=edit">(Dhanbad)

के बरवाअड्डा क्षेत्र के पंडुकी निवासी दीपिका कुमारी को शानदार सफलता मिली है. दीपिका ने पूरे झारखंड में 45वीं रैंक हासिल की है. उन्हें झारखंड निबंधन सेवा मिला है. धनबाद के बरवाअड्डा क्षेत्र के पंडुकी के अश्विनी फार्म हाउस के निकट रहने वाले मंटू प्रसाद की पत्नी दीपिका कुमारी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. दीपिका की शादी वर्ष 2014 में हुई थी. उन्हें 6 साल का एक बेटा है. दीपिका का मायका चिरकुंडा के नेहरू रोड स्थिति तालडांगा में है. उनके पिता का नाम विजय कुमार साव है. अपनी इस सफलता से दीपिका काफी खुश हैं. उन्‍होंने बताया कि वर्ष 2020  में जेपीएससी की तैयारी शुरू की. इसमें पति मंटू प्रसाद और भाई का विशेष सहयोग रहा. परिणाम आज सामने है. झारखंड में 45वीं रैंक आने से पूरा परिवार उत्साहित है. शुभचिंतक घर आकर या फोन कर बधाइयां दे रहे हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=322115&action=edit">

धनबाद : बलियापुर में चोरी करते पकड़े गए चार लोग, पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही