Search

 
 
 

दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर कैंसर, शेयर किया पोस्ट

बिग बॉस सीजन 12 की विजेता और टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर हो गया है.हाल ही में दीपिका ने अपेन इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी . दीपिका ने अपनी पोस्ट में लिखा - पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी कठिन रहे हैं, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण बार-बार अस्पताल जाना पड़ता था और फिर पता चला कि लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है.
 

Lagatar desk : बिग बॉस सीजन 12 की विजेता और टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर हो गया है.हाल ही में दीपिका ने अपेन इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी .

Uploaded Image

 

दीपिका ने अपनी पोस्ट में लिखा - पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी कठिन रहे हैं, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण बार-बार अस्पताल जाना पड़ता था और फिर पता चला कि लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है.

 

इसके बाद डॉक्टर्स ने और जरूरी टेस्ट कराने की सलाह दी जिसमें पता चला है कि ट्यूमर कैंसर वाला है. मुझे सेकेंड स्टेज का कैंसर हो गया है.यह हमारे लिए सबसे कठिन समय में से एक रहा है

पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी कठिन रहे हैं. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के लिए अस्पताल जाना और फिर पता चला कि लीवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है और फिर पता चला कि ट्यूमर दूसरे स्टेज का (कैंसर) है.

उन्होंने आगे कहा - मैं पूरी तरह से पॉजीटिव हूं और मजबूत से इसका सामना करूंगी. इंशाअल्लाह! मेरा पूरा परिवार मेरे साथ है तथा आप सभी से मिल रहे प्यार और प्रार्थनाओं के साथ मैं इस मुश्किल घड़ी से भी बाहर निकल जाऊंगी. ईशाअल्लाह. मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखना! ढेर सारा प्यार  दीपिका.

 

शोएब, जो अपने YouTube व्लॉग पर फैंस के साथ अपनी डे टू डे लाइफ शेयर करते हैं उन्होंने भी दीपिका का हेल्थ अपडेट शेयर किया. उन्होंने अपने दो साल के बेटे रूहान के बारे में बात करते हुए काह कि जब उसने इस बारे में सुना तो बहुत समझदारी के साथ व्यवहार किया. दीपिका भी इस व्लॉग में शोएब के साथ थी. उन्होंने कहा कि कैसे रूहान समझ गया कि उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं है.

दीपिका को पिछली बार सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन में देखा गया था. इस रियलिटी शो के साथ वे 5 साल बाद रियलिटी शो में वापसी कर रही हैं. दीपिका काकर और शोएब इब्राहिम की शादी फरवरी 2018 में भोपाल में हुई थी.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही