Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वेणुगोपाल और RPN से मिलीं दीपिका, बढ़ी झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी

Advertisement
Advertisement
Ranchi:  हाल में कांग्रेस पार्टी में अहम पद पाने वाली महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात की. AICC की राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड की सह-प्रभारी बनने के बाद उनका यह दूसरा दिल्ली दौरा है. झारखंड की राजनीतिक गतिविधि और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विधायक दीपिका का दिल्ली दौरा राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव अपने चार दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटे हैं. वहीं चर्चा है कि दिल्ली दौरे के दौरान सीएम हेमंत का दिल्ली में कांग्रेस के किसी भी शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात नहीं हुई है. बीते 4 जून को झारखंड के महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड का सह प्रभारी बनाया गया है. कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी थी. इसे भी पढ़ें-राजधानी">https://lagatar.in/rain-fell-in-many-places-in-the-state-including-the-capital-the-weather-will-remain-the-same-for-two-days/93864/">राजधानी

रांची समेत राज्य में कई जगह हुई बारिश, दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे के बीच मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चा जोरों पर थी. राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि झारखंड में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से चर्चा यह लगायी जा रही थी कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल सकता है. बता दें कि कांग्रेस के अंदर बीते कई दिनों से एक व्यक्ति एक पद की बात चल रही है. कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों में से डॉ उरांव ही ऐसे मंत्री हैं, जो फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ कैबिनेट मंत्री के पद पर हैं. इसे भी पढ़ें-विधायक">https://lagatar.in/mla-amba-prasad-inspected-the-proposed-road-with-officials/93834/">विधायक

अंबा प्रसाद ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित सड़क का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही