Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपिका पांडे सिंह वेल में आकर बैठी, BJP विधायक ने गली-गली में शोर है, राहुल गांधी चोर है के नारे लगाये, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Ranchi :  विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद कांग्रेस विधायकों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया. प्रदीप यादव ने कहा कि गरीबों की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी की राजनीतिक हत्या करने की साजिश हो रही है. इसके बाद कांग्रेस विधायक वेल में आ गये और दीपिका पांडे सिंह वेल में आकर बैठ गयी. उधर भाजपा के विधायक भी वेल में आ गये और गली-गली में शोर है, राहुल गांधी चोर है के नारे लगाये. हंगामे के कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी. (पढ़ें, आज">https://lagatar.in/ramadan-moon-may-be-seen-today-fasting-will-keep-fast-from-march-24/">आज

हो सकता है रमजान के चांद का दीदार, 24 मार्च से रोजेदार रखेंगे रोजा)

कृषि मंत्री के जवाब से असंतुष्ट बिरंची ने कहा- राज्य की सरकार, मंत्री, अधिकारी सभी निकम्मे

भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने सदन में कृषि विभाग द्वारा संचालित कुल 76 स्कीम में 53 योजनाओं पर शून्य खर्च का मामला उठाया. उन्होनें कहा कि कृषि विभाग की 21 योजनाओं, पशुपालन की 17, गव्य विकास की 8 और मत्स्य विभाग की 7 योजनाओं पर इस वर्ष कोई राशि खर्च नहीं हुई है. कहा कि जब राशि खर्च नहीं हुई तो सरकार ने क्या कार्रवाई की.  रकार तो निकम्मी है ही, मंत्री और अधिकारी भी निकम्मे हैं. कहा कि राशि खर्च नहीं होने के लिए कौन जिम्मेवार है. विभाग नहीं चल रहा है तो मंत्रिपद छोड़ दीजिए. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/police-lathi-charged-the-students-who-went-to-gherao-the-assembly-also-released-tear-gas/">Breaking

: विधानसभा घेराव करने गये छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले भी छोड़े

अधिकारी लापरवाह हैं तो उसका पुख्ता सबूत दें-बादल पत्रलेख 

जवाब में मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृषि प्रभाग की कुल 22 राज्य योजनाओं में से मात्र 4 योजनाओं में व्यय शून्य है. 11 केंद्र प्रायोजित योजनाओं में से 6 योजनाओं में भारत सरकार से राशि अप्राप्त है. जिस वजह से खर्च शून्य है. उन्होंने कहा कि सदस्य राजनीतिक बयान नहीं दें. यदि अधिकारी लापरवाह हैं तो उसका पुख्ता सबूत दें. सरकार जांच कराकर कर्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-income-tax-department-raided-doctor-couples-clinic-and-found-irregularities/">देवघर

: डॉक्टर दंपत्ति के क्लीनिक पर आयकर विभाग को छापेमारी में मिली गड़बड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही