Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड की महिलाओं ने आबादी से अधिक पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बनायाः दीपिका पांडेय सिंह

Jamshedpur : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रविवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के बोड़ाम पंचायत के माधवरपुर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन आरपीजी ग्रुप और आइएमपीसीए ने किया था. वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड की महिलाओं ने एक कृतिमान स्थापित किया है. महिलाओं ने ढ़ाई करोड़ से अधिक पेड़ लगाया है, जो राज्य की आबादी के बराबर है. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
Advertisement
Advertisement
  • पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के बोड़ाम के माधवपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम

Jamshedpur : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के बोड़ाम पंचायत के माधवरपुर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन आरपीजी ग्रुप और आइएमपीसीए ने किया था. वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड की महिलाओं ने एक कृतिमान स्थापित किया है. महिलाओं ने ढ़ाई करोड़ से अधिक पेड़ लगाया है, जो राज्य की आबादी के बराबर है. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

 

मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया फलदार वृक्ष, आम, बांस, आंवला और औषधीय पौधों  को लगाने से ना सिर्फ हरियाली आती है, बल्कि लोगों की आय में भी बढ़ोतरी होती है. यह खुशी की बात है कि जमशेदपुर की महिलाएं आम का बागान तैयार कर आम का निर्यात कर रही हैं. 

 

जल, जंगल और जमीन की रक्षा झारखंड की पहचान है. हमारी सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है. कई तरह की योजनाएं चल रही है. मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 2500 भेजे जा रहे हैं. स्वयं सहायता समूहों को सहकारी मॉडल से जोड़कर स्कूल यूनिफॉर्म व अन्य सामग्री बनाने का काम शुरु करने का अवसर दे रही है. इससे राज्य के ग्रामीण इलाकों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही