Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हर मंदिर में भेंट की जाएगी दीपोत्सव सामग्री : मनीष जायसवाल।। समेत हजारीबाग की कई खबरें

Advertisement
Advertisement

हर मंदिर एवं घरों में दीपोत्सव मनाने को लेकर सदर विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

  • भगवान राम एवं राम मंदिर के चित्र का होगा वितरण
  • हर घर व मंदिरों में दीपोत्सव मनाने का लिया संकल्प
Hazaribagh : आयोध्या में राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में एक अलग उत्साह एवं उमंग देखा जा रहा है. हर घर व मंदिरों में दीपोत्सव व आनंदोत्सव एवं पूजा-पाठ की तैयारियां चल रही है. इसी कड़ी में जिले के झंडा चौक स्थित सदर विधायक कार्यालय में गुरुवार को सदर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष रणधीर पांडेय एवं पश्चिमी अध्यक्ष रामचंद्र कुशवाहा ने किया. वहीं संचालन सदर मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने किया. बैठक में आगामी 22 जनवरी हर मंदिर एवं घरों में दीपोत्सव एवं आनंदोत्सव मनाने की अपील की गई. इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के बीच भगवान राम एवं राम मंदिर के चित्र का वितरण किया. सदर प्रखंड से जुटे तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ग्राम में स्थित मंदिरों की सूची सौंपी. विधायक जायसवाल की आगामी रणनीति के अनुसार, हर मंदिरों में दीपोत्सव मनाने  के लिए दीपोत्सव की सामग्री भेंट की जाएगी. सदर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर व मंदिरों में दीपोत्सव एवं आनंदोत्सव मनाने का संकल्प लिया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनेश्वर प्रसाद ने किया. बैठक में विशेष रूप से सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, सदर पूर्वी महामंत्री समेंद्र सिन्हा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष रंधीर पांडेय, महेंद्र राम बिहारी, शिवपाल यादव, सांसद प्रतिनिधि चौधरी प्रसाद साहू, दयामणि टोप्पो, अनिल पांडेय, शैलेंद्र यादव, रोहित राम, कृष्णा मेहता, प्रमोद सिंह, मोहन प्रसाद, बिरजू मेहता, सिताराम प्रसाद, परमेश्वर प्रजापति, बजरंगी मेहता, मोहन मेहता, श्यामलाल महतो, जय सिंह, राजकुमार महतो, सोनी देवी, मनोरमा राणा, संतोष सिन्हा, संतोष गुप्ता, भानुमती पासवान, गौतम वर्मा, उपेंद्र सिन्हा, सुरेश रजक, जितेंद्र दास, कंचन शर्मा, अर्जुन मेहता, उमेश मेहता, बबलू सिंह, रंधीर कुमार, रंजीत पाठक एवं संतोष यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे.

विधायक अंबा प्रसाद ने सौंपा 50 हजार का चेक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/20-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने एक मरीज के परिजन को सरकारी स्तर पर आर्थिक मदद उपलब्ध कराया. दरअसल, कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया में रह रहे बड़कागांव निवासी सुनील सिंह ब्रेन हेमरेज होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे. इलाज में हो रहे अत्यधिक खर्च के कारण परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. इसके लेकर उनके भाई रोहित कुमार सिंह ने बड़कागांव विधायक विधायक अंबा प्रसाद से सहयोग करने का अनुरोध किया था. जिसके बाद विधायक ने हजारीबाग स्थित अपने आवास पर गुरुवार को रोहित सिंह को 50 हजार रुपये को चेक सौंपा.

12 नामजद सहित दर्जनों अज्ञात के खिलाफ की शिकायत

  • वनकर्मियों पर जानलेवा हमला मामले में प्रभारी वनपाल ने अफीम तस्करों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
  • ढोढ़ीया जंगल में पोस्ता की खेती नष्ट कर रही थी टीम
  • एक दर्जन वनकर्मी को तस्करों ने किया था लहूलुहान
चौपारण : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम ढोढ़ीया जंगल में वनभूमि पर अवैध रूप से लगे पोस्ते की खेती को नष्ट करने गई जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीम पर अफीम तस्करों ने बुधवार को जानलेवा हमला कर दिया था. इस मामले में प्रभारी वनपाल अयूब अंसारी ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत की है. उन्होंने लिखा है कि गौतम बुद्धा वन्यप्राणी चौपारण, वन्य प्राणी प्रक्षेत्र कोडरमा, वन प्राणी प्रक्षेत्र हजारीबाग, प्रादेशिक वन प्रक्षेत्र की टीम संयुक्त कार्रवाई करते हुए ढोढ़ीया जंगल में 17 एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को नष्ट कर रही थी. 25 एकड़ पोस्ते की खेती को नष्ट किया था. शेष पोस्ते खेत को जब नष्ट करने जा ही रही थी तब अचानक घने जंगलों का लाभ उठा कर चारों तरफ से वनकर्मियों को घेर कर तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमलावर कुल्हाड़ी, फरसा, तलवार, देसी भराठी बंदूक, लाठी, डंडा, पत्थर एवं अन्य धारदार हथियार से लैस थे. इस घटना में वन कर्मी जगदीश यादव, मनोज बिरहोर, बिरेंद्र कुमार, वनरक्षी दिनेश यादव, केशर सिंह खेरवार, राजकुमार सिंह, अजय भुइयां, राजदेव यादव, श्रवण कुमार मेहता, प्रमोद सिंह और कुलदीप कुमार महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. प्रभारी वनपाल अयूब अंसारी ने रामसेवक गंझू, दर्शन गंझू, कैतु गंझू, कुलेश्वर गंझू, उमेश गंझू, सचि गंझू, रतन गंझू, गणेश गंझू उर्फ छोटन गंझू, बालदेव गंझू, ठुपा गंझू, अजय गंझू, अर्जुन मुंडा समेत दर्जनों अज्ञात पर वन कर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया है. सभी आरोपी चौपारण थाना क्षेत्र के दैहर पंचायत अंतर्गत ग्राम ढोढ़ीया के रहने वाले बताए गए हैं. इस संबंध में चौपारण थाना प्रभारी शंभुनंद ईश्वर ने बताया कि लिखित शिकायत पर कांड दर्ज कर लिया गया है. घटना स्थल से वन टीम का एक ट्रैक्टर और बाइक थाना लाया गया है. वहीं, एक ट्रैक्टर काफी क्षतिग्रस्त था, जिसे बनाने के बाद ही लाया जा सकता है. पुलिस मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : सतर्क">https://lagatar.in/latehar-police-was-alert-otherwise-many-contractors-and-businessmen-would-have-become-targets-of-aman-sahu-gang/">सतर्क

थी लातेहार पुलिस, नहीं तो कई ठेकेदार और कारोबारी बन जाते अमन साहू गिरोह का निशाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही