Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अज्ञात वाहन के धक्के से हिरण की मौत

Latehar : पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बेतला -गारू मार्ग पर बक्सा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक हिरण की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. बाद में पशु चिकित्सक डॉक्टर मीरा सिंह ने हिरण का पोस्टमार्टम किया. हिरण के शव को जंगल में दफना दिया गया. वनपाल उमेश दुबे व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूरे पलामू टाइगर रिजर्व में सड़क मार्ग पर वाहन को सावधानी के साथ चलाने का निर्देश दिया गया है. बावजूद इसके कुछ लोग वाहन को तेज गति से चलाते हैं. ऐसे में अचानक सड़क पर हिरण व अन्य जंगली जानवर के आ जाने से उनकी मौत हो जाती है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-32-munnabhai-caught-in-constable-recruitment-exam/">बिहारः

सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़े गए 32 मुन्नाभाई
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को वन विभाग के द्वारा चिन्हित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हिरण को मारने वाले वाहन चालक व वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी. रेंजर शंकर पासवान ने बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला- गारू मार्ग पर सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील लोगों से की गई है. उन्होंने कहा कि वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाना अपराध है. इसे भी पढ़ें : शर्मनाक">https://lagatar.in/embarrassing-girls-head-shaved-in-palamu-first-paraded-in-the-whole-village-then-left-in-the-forest/">शर्मनाक

: पलामू में लड़की का सिर मुड़वाकर पहले पूरे गांव में घुमाया, फिर जंगल में छोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही