Search

 
 
 

बड़ा उलटफेर : स्कॉटलैंड से हार दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप से बाहर

 
Harare : क्रिकेट इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज टीम इस बार वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी. वर्ल्ड कप क्वालिफायर के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड ने सात विकेट से हरा कर उलटफेर कर दिया. इसके चलते वेस्टइंडीज की टीम भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाना कैरेबियन क्रिकेट के लिए काफी शर्मिंदगी भरा है. क्रिकेट इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज टीम वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी. इससे पहले विंडीज ने ओडीआई वर्ल्ड कप के सभी 12 संस्करणों में भाग लिया था. 1975 और 1979 के वर्ल्ड कप में तो विंडीज ने क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वर्ल्ड कप खिताब भी जीता था.

स्कॉटलैंड ने सात विकेट से हरा कर किया उलटफेर

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुए मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 182 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 39 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में सिर्फ 181 रनों पर सिमट गई. विंडीज की ओर से जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ही कुछ संघर्ष कर पाए. होल्डर ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं शेफर्ड ने पांच चौकों की मदद से 43 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली. स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैंडन मैकमुलेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं क्रिस सोल, मॉक वॉट और क्रिस ग्रीव्स को दो-दो सफलताएं हासिल हुईं. जवाब में स्कॉटलैंड ने 43.3 ओवरों में ही टारगेट को हासिल कर लिया. विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस 74 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं ब्रैंडन मैकमुलेन ने 69 रनों की पारी खेली. क्रॉस ने अपनी पारी में सात चौके लगाए. वहीं मैकमुलेन के बल्ले से आठ चौके और एक सिक्स निकला.

वर्ल्ड कप में कुल दस टीमें भाग लेने वाली है

भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में कुल दस टीमें भाग लेने वाली है. आठ टीमों ने तो इस टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली थी. वहीं दो अन्य टीम विश्व कप क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी, जो अभी जिम्बाब्वे में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज यदि अब बाकी दो मैच जीत भी लेगी, तो वह टॉप-2 में जगह नहीं बना पाएगी. वेस्टइंडीज की टीम ने क्वालिफायर टूर्नामेंट के दौरान लीग स्टेज में यूएसए और नेपाल को तो हरा दिया, लेकिन उसे जिम्बाब्वे और नीदjलैंड के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा. हालांकि दो हार के बावजूद विंडीज की टीम सुपर सिक्स में पहुंचने में कामयाब रही थी. ग्रुप-ए से जिम्बाब्वे, नीदरलैंड और वेस्टइंडीज ने सुपर-सिक्स जगह बनाई है. वहीं ग्रुप-बी से श्रीलंका, स्कॉटलैंड और ओमान को सुपर-6 के लिए क्वालिफाई किया.

नीदरलैंड दो अंकों के साथ सुपर-सिक्स में पहुंची

सुपर-सिक्स को लेकर भी पेंच रहा. चूंकि जिम्बाब्वे की टीम ने वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, जिसके चलते वह चार प्वाइंट्स कैरी करके सुपर-सिक्स में पहुंची. वहीं विंडीज पर जीत के चलते नीदरलैंड दो अंकों के साथ सुपर-सिक्स में पहुंची है. वहीं दूसरे ग्रुप से श्रीलंका ने चार और स्कॉटलैंड ने दो अंकों के साथ सुपर-सिक्स में जगह बनाई है. विंडीज की टीम ने शून्य अंक के साथ आखिरी-6 में जगह बनाई थी. सुपर-सिक्स स्टेज में टॉप-2 पर फिनिश करने वाली टीम को भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा.
इसे भी पढ़ें – लायंस">https://lagatar.in/lions-club-celebrated-doctors-day-at-sadar-hospital-also-honored/">लायंस

क्लब ने सदर अस्पताल में मनाया डॉक्टर्स डे, सम्मानित भी किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही