Search

 
 
 

रामगढ़ ने इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट में पलामू को 8-0 से हराया

 
Ramgarh: धनबाद सिजुआ स्टेडियम में आयोजित झारखंड इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट 2024-25 में रामगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. अपने पहले मैच में रामगढ़ जिला टीम ने पलामू जिला की टीम को निर्धारित समय के खेल में एकतरफा मुकाबले में 8-0 गोल से रौंद डाला. मैच में गोविंद हांसदा 2, सुनील गंझू 2, नरेंद्र करमाली, सूरज टुडू, फूलचंद सोरेन, कमलेश बेदिया ने 1-1 गोल किए. टीम मैनेजर जतरू बेसरा, कोच अजय डिसिल्वा ने बताया कि रामगढ़ जिला का अगला मैच 28 को गढ़वा और धनबाद के बीच खेले गए विजेता के साथ होगा. इस शानदार जीत पर रामगढ़ जिला फुटबॉल एसोसिएशन महासचिव मो मुस्तफा आज़ाद, अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, सह सचिव मो आजाद अंसारी, मोतीलाल सिंह, सुनील मुंडा, चंद्रिका चौधरी, बालकिशुन महतो आदि ने बधाई देते हुए आगे के जीत के लिए शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें - इजरायल">https://lagatar.in/israel-carried-out-air-strikes-on-irans-military-bases-and-several-cities-including-the-capital-tehran-on-saturday-morning/">इजरायल

ने शनिवार सुबह ईरान के सैन्य ठिकानों, राजधानी तेहरान सहित कई शहरों में एयर स्ट्राईक की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही