Search

 
 
 

लातेहार में खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को बदला गया, लोगों को मिली राहत

 
Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में प्रखंड के मुरपा बगीचा में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. बता दें कि पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आसपास के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में बात की और खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की. दोनों के संयुक्त प्रयास से यहां 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. मौके पर अमित कुमार, कासिम, मुमताज लालो, अमजद, नंदलाल, अजहर, योगेंद्र, तालिब, समीर, सफकत, चंदन व अबरार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ku-employees-and-teachers-will-get-salary-only-after-biometric-attendance/">चाईबासा

: बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद ही केयू के कर्मचारी व शिक्षकों को मिलेगा वेतन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही