Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे जम्मू पहुंचे, राजौरी भी जायेंगे

New Delhi : खबर है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ जम्मू सेक्टर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए जम्मू पहुंचे हैं. बता दें कि कल शुक्रवार को राजौरी के कंडी इलाके में हुई मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गये थे.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी  ग्राउंड जीरो पर मौजूद 

रक्षा सूत्रों का कहना है कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी राजौरी के कांडी में जारी अभियानों की समीक्षा करने के लिए ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं. उन्हें ग्राउंड कमांडरों द्वारा ऑपरेशन के सभी पहलुओं की जानकारी मुहैया कराई गयी है. यह भी सूचना है कि लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राजौरी जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में जारी मुठभेड़ के बीच आज शनिवार को मुठभेड़ स्थल का दौरा किया.

ऑपरेशन त्रिनेत्र के ताजा घटनाक्रमों की जानकारी दी गयी

लेफ्टिनेंट जनरल को कमांडरों द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के ताजा घटनाक्रमों की जानकारी दी गयी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी का दौरा करेंगे, जहां आतंकवादियों द्वारा किये गये विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गये थे. अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ के राजौरी पहुंचने पर उन्हें कंडी वन क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी भी दी उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही