Search

 
 
 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, राजग 400 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में लौटेगा

 
 Kokarajhar : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि यह तय है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में लौटेगा. राजनाथ सिंह असम में राजग के तीन सहयोगी दलों-भारतीय जनता पार्टी, असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरेशन (यूपीपीएल) के कार्यकर्ताओं को गुरुवार को संबोधित कर रहे थे. श्री सिंह ने कहा कि यदि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटती है तो राज्य में सभी के पास पक्के मकान होंगे.

प्रधानमंत्री  मोदी एक बार फिर सरकार बनायेंगे

उन्होंने कहा,  इस बात में रत्ती भर संदेह नहीं है कि केंद्र में हमारी ही सरकार बनेगी. मुझे विश्वास है कि राजग 400 से अधिक सीटें जीतेगा.  राजनाथ सिंह ने यह भी दावा किया कि न केवल भारत, बल्कि समूची दुनिया लोकसभा चुनाव के संभावित परिणाम के बारे में जानती है और उन्होंने पहले ही मान लिया है कि प्रधानमंत्री  मोदी एक बार फिर सरकार बनायेंगे. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन में बहुत बड़ा सुधार किया है तथा उन्हें पक्के मकान दिये गये हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही